लाइव न्यूज़ :

लड़के में हो ये 5 आदतें तो कभी ना चुनें उन्हें अपना जीवनसाथी, जिंदगी भर होगा पछतावा

By मेघना वर्मा | Updated: August 6, 2020 08:23 IST

शादी से पहले पार्टनर के बारे में सभी चीजें जान लेनी जरूरी है। उसका स्वभाव, उसका परिवार और उसके दोस्त। इसके बाद ही आपको शादी का डिसीजन लेना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देआपका होने वाला पार्टनर आप से किया वादा हर बार तोड़ता हो तो भी वो आपका पार्टनर बनने लायक नहीं है।हर बात पर आपको देते हों एक नया बहाना।

शादी का डिसीजन किसी के लिए भी सबसे बड़ा होता है। शादी के बाद लड़का हो या लड़की दोनों की ही जिंदगी बदल जाती है। शादी अगर सही इंसान से हो जाए तो जिंदगी बन जाती है लेकिन अगर शादी किसी गलत आदमी के साथ हो गई तो पूरी जिंदगी रोना पड़ता है।

शादी से पहले पार्टनर के बारे में सभी चीजें जान लेनी जरूरी है। उसका स्वभाव, उसका परिवार और उसके दोस्त। इसके बाद ही आपको शादी का डिसीजन लेना चाहिए। वहीं कुछ चीजें ऐसी हैं जो अगर सामने वाले की आदत हो तो उसे अपना पार्टनर ना ही बनाएं तो अच्छा।

आज हम आपको कुछ ऐसी ही आदतें बताने जा रहे हैं जो अगर लड़के के अंदर हो तो आपको उसे कभी अपना पार्टनर नहीं चुनना चाहिए।

1. शक करना

शक किसी भी रिश्ते को खोखला कर देता है। प्यार और शादी की नींव ही विश्वास होती है। अगर आपका पार्टनर आप पर शक करता है तो शादी के रिश्ते में फूट पड़ जाती है। आप किस से फोन पर बात कर रही हैं, देर रात किसी से चैट करती हैं, आपका फोन अगर बार बार चेक किया जाए तो ऐसे लड़के से दूर ही रहें। 

2. नहीं है अच्छा लिसनर

अगर आपका पार्टनर आपकी बातों को ठीक तरह सुनता नहीं है उसे समझता नहीं है तो भी लॉन्ग टर्म यानी शादी के बाद आपको पछताना पड़ सकता है। आपकी बात को ध्यान से सुना भी नहीं जा रहा तो इससे अच्छा है कि आप सिंगल ही रहें। 

3. वादा तोड़ते हों

अगर आपका होने वाला पार्टनर आप से किया वादा हर बार तोड़ता हो तो भी वो आपका पार्टनर बनने लायक नहीं है। इसका मतलब यह है कि उसकी दुनिया में आपसे जरूरी भी कुछ और है। तो फिर आप क्या कर रही हैं?

4. कोई भी परफेक्ट नहीं

दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं होता, लेकिन अगर सामने वाला आपसे कहे कि वो परफेक्ट है तो आपको ये समझना होगा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। याद रखें, खुद की कमियों को अपनाकर उन्हें ठीक करने वाला इंसान परफेक्ट होता है।

5. बहाना बनाएं

अगर हर बार आपका पार्टनर हर बात पर बहाना बनाता हो ऐसा महीनें में एक बार हो तो समझ आता है, लेकिन हर दूसरे दिन बहाना बनाना आदत होती है। ये आदत रिश्ते के लिए अच्छी नहीं है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश