लाइव न्यूज़ :

मां बेटे का रिश्ता करोना हो मजबूत तो अपनाएं ये 5 टिप्स, बन जाएगी बात

By मेघना वर्मा | Updated: May 25, 2020 15:48 IST

मां होने के नाते आपके अपने बेटे के साथ ऐसा रिश्ता बनाना चाहिए कि वो अपनी सारी परेशानी आपके सामने खुल कर रखे।

Open in App
ठळक मुद्देएक बेटे और मां के बीच भी दोस्ती का रिश्ता बनाया जा सकता है।मां बेटे के बीच की बॉन्डिंग को मजबूत करने के भी बहुत से तरीके होते हैं।

मां-बेटे का रिश्ता सबसे खास होता है। माना जाता है कि बटी पिता के और बेटा अपनी मां के दिल के बहुत करीब होता है। मां, बेटे की हर जिद को पूरा करती है। जिंदगी के हर फैसले में मां शामिल होती है। मां-बेटे के रिश्ते में झगड़े और रूठना-मनाना भी लगा रहता है। 

मां बेटे के बीच की बॉन्डिंग को मजबूत करने के भी बहुत से तरीके होते हैं। आज हम आपको यहां ऐसे ही कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से मां-बेटे के बीच की बॉन्डिंग अच्छी हो जाएगी। आप भी देखिए कौन से हैं वो टिप्स-

1. दोस्त बनें

एक बेटे और मां के बीच भी दोस्ती का रिश्ता बनाया जा सकता है। इससे आपका बेटा खुद को आपके और करीब फील करेगा। बेटे से उसके दोस्त की तरह बात करें। ताकि वो अपनी फीलिंग्स आपके साथ शेयर करे। अगर वो आपका दोस्त नहीं बनना चाहता तो उसके साथ जबरदस्ती ना करें मगर कोशिश जरूर करें कि वो आपसे दिल की सारी बातें करे।

2. कहे दिल की सारी बात

लड़कों को हमेशा से सिखाया जाता है कि वो बहुत स्ट्रॉन्ग होते हैं। सुनते-सुनते वो खुद को इमोशनली भी बहुत स्ट्रॉन्ग बना लेते हैं। दिल दुखता भी है तब भी कभी रोते नहीं। मगर एक मां होने के नाते आपके अपने बेटे के साथ ऐसा रिश्ता बनाना चाहिए कि वो अपनी सारी परेशानी आपके सामने खुल कर रखे। अंदर ही अंदर किसी बात से घुलता ही ना जाए।

3. घर के कामों में करें शामिल

बेटी के साथ बेटों को भी घर का थोड़ा बहुत काम तो आना चाहिए। इसके अलावा अगर वो आपके साथ घर के कामों में हाथ बंटाएंगे तो आपके साथ वक्त और बिता सकेंगे। इससे आप दोनों को एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय मिलेगा। 

4. निगरानी जरूरी

लड़के हैं फिर भी उन पर निगरानी जरूरी है। किस तरह के दोस्त हैं कहीं किसी गलत कामों में तो शामिल नहीं है आपका बेटा? या कोई उसे तंग तो नहीं करता जिसके बारे में वो आपसे कुछ कह ना सके। इन सभी सवालों के जवाब के लिए जरूरी है कि आप अपने बेटे के ऊपर भी निगरानी रखें।

5. बहुत ज्यादा लाड-प्यार है बेकार

आपका बहुत ज्यादा लाड-प्यार भी आपके बेटे को बेकर कर सकता है। प्यार जताना सही रहै मगर गलत चीजों पर प्यार जताना सही नहीं। 

 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े