शादी की उम्र में ज्यादा गैप होने से नहीं मिलती संतुष्टि, ये भी हैं 5 नुकसान

By उस्मान | Published: May 3, 2018 06:16 PM2018-05-03T18:16:38+5:302018-05-03T18:16:38+5:30

अमेरिका की कोलोराडो बोल्डर यूनिवर्सिटी में किए गए एक रिसर्च के अनुसार, जिन शादीशुदा कपल्स की उम्र में अधिक अंतर होता है, वे कम संतुष्ट होते हैं जबकि समान उम्र के शादीशुदा कपल्स अधिक संतुष्ट महसूस करते हैं।

Effects of age difference in marriage | शादी की उम्र में ज्यादा गैप होने से नहीं मिलती संतुष्टि, ये भी हैं 5 नुकसान

शादी की उम्र में ज्यादा गैप होने से नहीं मिलती संतुष्टि, ये भी हैं 5 नुकसान

किसी भी व्यक्ति के लिए शादी का फैसला बहुत अहम होता है। किसी को जिंदगीभर का साथी चुनने से पहले उसमें कई तरह की बातें देखी जाती हैं। कई चीजों को ध्यान में रखा जाता है। इनमें से एक है दोनों के बीच में उम्र का अंतर। इस बात को लेकर हमेशा कन्फ्यूजन बना रहता है कि आखिर लड़के और लड़की के बीच कितना अंतर होना चाहिए। आपने देखा होगा कि शादी के लिए लड़के की उम्र लड़की की अपेक्षा अधिक होती है। देखा जाए तो एक-दो साल का गैप सही होता है लेकिन 5 साल से अधिक का गैप कुछ मामलों में अच्छा नहीं माना जाता है। इसका कारण यह है कि उम्र में अधिक अंतर होने की वजह से उनकी सोच, आपसी समझ में काफी अंतर देखने को मिलता है। इससे दोनों में कभी-कभी मतभेद हो सकता है। हम आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिससे कि आपको खुद पता चल जाएगा कि क्यों लड़के और लड़की के बीच उम्र का फासला अधिक नहीं होना चाहिए। 

1) मैच्योरिटी में अंतर

बड़े उम्र के व्यक्ति से शादी करने से दोनों के बीच सोच की समस्या सबसे अधिक होती है। दोनों की मैच्योरिटी में भी काफी अंतर होता है। मैच्योरिटी कम होने से दोनों में कभी-कभी मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है।

2) विचारों में अंतर

उम्र के बीच अंतर होने से कभी-कभी विचारों में भी काफी अंतर हो सकता है। इसका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इस अंतर की वजह से दोनों के बीच छोटी-छोटी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

यह भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद किस राशि का होता है कैसा हाल, जानें

3) फ्रेंड्स के साथ एडजस्ट करना मुश्किल

किसी एक की उम्र अधिक होने के कारण उसके दोस्त भी उम्रदराज होंगे। जिससे कि आप उनके दोस्तों के साथ आसानी से घुल-मिल नहीं पाएंगे। इससे आपके लिए समस्या पैदा हो सकती है। 

4) संबंध टूटने की संभावनाएं

अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय द्वारा की गई एक रिसर्च के अनुसार, विवाहित दंपत्ति के बीच उम्र का फासला जितना ज्यादा होगा उनके संबंध के टूटने की संभावनाएं भी उतनी ही बढ़ती जाएंगी। अगर दंपत्ति के बीच उम्र का फासला 5 साल का है तो उनके संबंध के टूटने की संभावनाएं करीब 18 फीसदी हो जाती है।

यह भी पढ़ें- रिश्ता बर्बाद कर सकता है शादी से पहले सेक्स

5) संतुष्टि नहीं मिलती

अमेरिका की कोलोराडो बोल्डर यूनिवर्सिटी में किए गए एक रिसर्च के अनुसार, जिन शादीशुदा कपल्स की उम्र में अधिक अंतर होता है, वे कम संतुष्ट होते हैं जबकि समान उम्र के शादीशुदा कपल्स अधिक संतुष्ट महसूस करते हैं। स्टडी में यह भी कहा गया है कि खुद से ज़्यादा उम्र के पुरुष या महिला से शादी करने वाले लोगों को 6-10 साल बाद शादी से मिलने वाली संतुष्टि में बहुत बड़ा अंतर आ सकता है। इसी तरह जब विवाहित जीवन के उतार-चढ़ाव से निपटने की बात आती है, तो समान आयु वाले कपल्स को तनाव से निपटने में उम्र में अंतर वाले जोड़ों से ज्यादा आसानी होती है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: Effects of age difference in marriage

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे