रात में सोने से पहले कपल्स जरूर करें ये 5 काम, बना रहेगा रोमांस, प्यार में नहीं आएगी कमी
By मेघना वर्मा | Published: March 6, 2020 03:20 PM2020-03-06T15:20:31+5:302020-03-06T15:20:31+5:30
जब भी आप पार्टनर के साथ बिस्तर पर जाएं तो जरूरी है कि उनको लिटिल किस जरूर करें।
कपल्स के बीच अक्सर ये प्रॉब्लम होती है कि कुछ समय बाद उनके बीच कुछ सही नहीं रहता। रोमांस के साथ-साथ उनमें कम्युनिकेशन की कमी भी हो जाती है। इस स्थिति के लिए वैसे तो दोनों ही पार्टनर्स जिम्मेदार होते हैं। अगर आप नहीं चाहते कि आपके और आपके पार्टनर के बीच ऐसी नौबत आए तो कुछ चीजों को साथ में करना शुरू कर दीजिए।
खोया हुआ रोमांस को वापिस लाना हो या हमेशा अपने प्यार को जवां रखना हो इसके लिए आप दोनों को ही कुछ चीजें रोजाना एक-दूसरे के साथ कुछ चीजें जरूर करनी चाहिए। आइए आपको देते हैं वो 5 टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप अपनी डूबते हुए रोमांस को वापिस पा सकते हैं।
1. लिटिल किस जरूरी
किस आपके इमोशन को दूसरे तक पहुंचाती है। किस के कई हेल्थ बेनीफिट्स भी हैं। जब भी आप पार्टनर के साथ बिस्तर पर जाएं तो जरूरी है कि उनको लिटिल किस जरूर करें। आपका किस करने का तरीका सामने वाले की सारी टेंशन को खत्म कर देगा और आप दोनों ही एक-दूसरे के और करीब आ जाएंगे।
2. कुकिंग में बटाएं हाथ
आप दोनों ही दिन भर अपने-अपने ऑफिस में बिजी होते हैं। इसिलए घर वापिस लौटने के बाद क्यों ना आप उनके साथ उनके कामों में कुछ हाथ बंटाएं। इससे आप और आपका साथी एक साथ एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे।
3. बात ना छिपाएं
आपके पार्टनर और आपके बीच किसी भी तरह की बात छुपी हुई नहीं होनी चाहिए। आप जब भी ऑफिस से लौटें तो अपने दिन भर का ब्योरा अपने पार्टनर से जरूर बताएं। अपने पार्टनर से बात ना छिपाएं।
4. कडलिंग से बढ़ेगा प्यार
कडलिंग भी आपको एक-दूसरे के करीब लाती है। जरूरी नहीं कि आप रोज सेक्स ही करें लेकिन कडलिंग से भी आप एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं। यह पार्टनर को एक-दूसरे से क्यूट वे में फिजिकली अटैच्ड फील करवाता है। वैसे भी कहा जाता है कि एक कडल में सेक्स से ज्यादा रोमांस होता है क्योंकि यह पूरी तरह टेंपटेशन फ्री होता है।
5. बुराईयों को ना दें जगह
आप दोनों जब भी एक-दूसरे के करीब हों नेगेटिव चीज से दूर रहें। इन्ही नेगेटिव चीजों में आती है बुराई। जब भी आप दोनों साथ हों कोशिश करें किसी की बुराई ना करें। किसी की बुराई आप दोनों को ही नेगेटिव बना देगी तो इससे दूर रहें।