शादी की पहली रात भूल से भी ना करें ये 5 गलतियां

By गुलनीत कौर | Published: May 22, 2018 08:10 AM2018-05-22T08:10:31+5:302018-05-22T08:10:31+5:30

शादी की पहली रात सेक्स हो, यह जरूरी नहीं। इसके लिए जल्दी ना करें।

Do not make these 5 mistakes on first night of wedding in hindi | शादी की पहली रात भूल से भी ना करें ये 5 गलतियां

wedding night

शादी की पहली रात को लेकर लड़का और लड़की दोनों के बीच उत्सुकता देखने को मिलती है। दोनों ही अपने करीब दोस्त-रिश्तेदार से इस खास रात के बारे में जानते हैं और कैसे इसे स्पेशल बनाया जाए इससे संबंधित राय लेते हैं। लेकिन अपनी बढ़ती उत्सुकता के बीच कई लोग अपनी शादी की पहली रात को खराब कर देते हैं। तो आइए आपको बताते हैं उन 5 बातों के बारे में जो आपको अपनी शादी की पहली रात नहीं करनी चाहिए। 

1. पास्ट के बारे में बात ना करें

अक्सर लोग शादी की पहली रात अपने पार्टनर के साथ कम्फर्टेबल होते ही अपनी जिंदगी की एक-एक कड़ी उसके सामने खोलने लगते हैं। इसमें अपने पुराने लव रिलेशनशिप को भी जोड़ लेते हैं। ऐसा करना उन्हें भविष्य में महंगा पड़ता है। इसलिए भूल से भी शादी की पहले रात अपने अतीत के बारे में बात ना करें।

2. परिवार में कमियां ना निकालें

अक्सर शादी में कोई ना कोई कमी रह जाती है। कुछ कमियां लड़की वाले कर देते हैं तो कुछ गलतियां लड़के वालों के तरफ से भी हो जाती हैं। लेकिन परिवार की इन कमियों के बारे में अपनी शादी की पहली रात बात ना करें। इससे दोनों का मूड खराब हो सकता है।

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी मिलकर करें ये 4 काम, पाएंगे खुशहाल वैवाहिक जीवन

3. सेक्स की जल्दी ना करें

शादी की पहली रात सेक्स हो, यह जरूरी नहीं। अगर आप दोनों कुछ हंसी-मजाक की बातें करें, कुछ रोमांटिक बातों और फ़्लर्ट से एक दूसरे को कम्फर्टेबल बनाएं, तो यह और भी अच्छा है। लेकिन सेक्स की जल्दी ना करें।

यह भी पढ़ें: सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर सेक्स करने से होते हैं ये 5 फायदे

4. पहली ही रात शिकायत ना करें

हो सकता है कि आपको कुछ देर पहले अपने पार्टनर की कोई बात अच्छी ना लगी हो। लेकिन शादी की पहली रात ही उसकी कमी ना निकालें। इससे दोनों का मूड खराब हो सकता है।

5. पार्टनर की सुनें

शादी की पहली रात उत्साह में केवल अपनी बात ना करेंह। पार्टनर आपसे क्या कहना चाहता है, उसके इशारों को भी समझें। केवल अपने में खोये रहने से जाने-अनजाने ही आप पार्टनर का मूड खराब कर सकते हैं। 

Web Title: Do not make these 5 mistakes on first night of wedding in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे