लाइव न्यूज़ :

Chocolate Day 2022: पार्टनर को चॉकलेट देने से पहले जान लें इसके बारे में सबकुछ, 4000 साल पुराना है इतिहास

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 8, 2022 18:27 IST

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हफ्ते के तीसरे दिन 9 फरवरी को चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देवैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। 9 फरवरी को चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है।

Chocolate Day 2022: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। दुनियाभर में वैलेंटाइन वीक सात फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। दो प्यार करने वाले लोग इस हफ्ते को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। वहीं, वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानि 9 फरवरी को चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि इससे पहले 7 फरवरी को रोज डे तो 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। वहीं, चॉकलेट डे की बात करें तो इस दिन अधिकांश कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट देना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर को इस खास दिन पर चॉकलेट देने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले चॉकलेट के इतिहास के बारे में जान लीजिए।

चॉकलेट का इतिहास 4 हजार साल पुराना है 

ऐसा माना जाता है कि अमेरिका में 4 हजार साल पहले कोको का पेड़ पाया गया था। ऐसे में सबसे पहले अमेरिका में ही चॉकलेट बनाई गई। यहां जंगलों में कोको के पेड़ की फलियों के बीज से चॉकलेट का निर्माण किया गया था। दुनिया में सबसे पहले चॉकलेट पर प्रयोग अमेरिका और मेक्सिको ने ही किया था। कहा जाता है कि स्पेन के राजा ने सन 1528 में मेक्सिको पर कब्जा कर लिया था। स्पेन के राजा को यहां कोको काफी पसंद आया, जिसके बाद कोको के बीज को राजा मेक्सिको से स्पेन ले गया था। इसके बाद स्पेन में भी चॉकलेट का इस्तेमाल होने लगा। 

माना जाता है कि स्पेन से चॉकलेट  यूरोप पहुंची। ऐसे ही धीरे-धीरे करके चॉकलेट का इस्तेमाल पूरी दुनिया में होने लगा। हालांकि, पहले के समय में चॉकलेट तीखी ही खायी जाती थी, लेकिन समय के साथ इसके स्वाद में भी बदलाव आने लगा। जैसे-जैसे मशीनों ने तरक्की करनी शुरू की, वैसे-वैसे चॉकलेट के साथ मशीन में कोको बटर मिलाया जाने लगा ताकि इसका स्वाद मीठा किया जा सके। यही नहीं, इसके साथ ही जैसे समय बीतता गया वैसे चॉकलेट के स्वाद में बदलाव आता गया। आज भी चॉकलेट कई वैरायटी में आती हैं।

चॉकलेट के फायदे अनेक

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि चॉकलेट के कई फायदे होते हैं। चॉकलेट में फिनैलेथाईलामीन केमिकल मौजूद होता है। यह केमिकल हमारे दिमाग में प्लेजर इंडॉर्फिन रिलीज करता है, जिससे हमारा मूड अच्छा हो जाता है। यही नहीं, अगर आपको डार्क चॉकलेट खाना पसंद है तो ये सेहत के लिए फायदेमंद होती है। डॉक्टर्स के हिसाब से भी डार्क चॉकलेट खाने से वजन नहीं बढ़ता। इसलिए अगर आपका पार्टनर हेल्थ कॉन्शज हो तो उसे डार्क चॉकलेट ही गिफ्ट करें। वहीं, व्हाइट चॉकलेट की बात करें तो ये आपकी हड्डियों को मजबूत बनाती है।

टॅग्स :चॉकलेट डेचॉकलेटवैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब