लाइव न्यूज़ :

चाणक्य नीति: पति-पत्नी के बीच नहीं होनी चाहिए ये 5 बातें, रिश्ते में आ जाती है दरार

By मेघना वर्मा | Updated: June 8, 2020 13:15 IST

चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि पति-पत्नी के रिश्ते में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। आपकी ये आदत आपके रिश्ते को कमजोर कर देती है।

Open in App
ठळक मुद्देपति पत्नी का रिश्ता ऐसा है कि इसमें सम्मान होना जरूरी है। आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी के बीच प्यार और सौहार्द का रिश्ता हमेशा बरकरार होना चाहिए।

प्यार का रिश्ता विश्वास और ईमानदारी का रिश्ता होता है। प्यार के रिश्ते में लोग एक-दूसरे पर जितना भरोसा करें उतना ही रिश्ता मजबूत होता जाता है। इस रिश्ते में सम्मानस और अनुशासन भी का एक ऐसा ही तानाबाना है। बुरे वक्त में और उम्र के आखिरी पड़ाव तक कायम रहता है। यही इस रिश्ते की सबसे बड़ी खूबसूरती है। 

आचार्य चाणक्य ने बहुत सारी नीतियां ऐसी बताई हैं जिनसे पति-पत्नी के बीच के रिश्ते और भी मजबूत हो जाएंगे। चाणक्य की अपनी नीति से कई लोग मानव जीवन की प्रेरणा लेते हैं। आइए आपको बताते हैं चाणक्य ने क्या कहा है पति-पत्नी के रिश्ते के बारे में।

1. ना हो कोई अंतर

चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि पति-पत्नी के रिश्ते में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। आपकी ये आदत आपके रिश्ते को कमजोर कर देती है। आपके एक-दूसरे में अंतर करने से आपके रिश्तों का संतुलन बिगड़ सकता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका रिश्ता ही आपकी ताकत बन सकता है। 

2. फैसला अकेले ना लें

घर परिवार के मामलों में कोई फैसला अकेले नहीं लेना चाहिए। पति और पत्नी को मिलकर हर छोटे-बड़े फैसले को करना चाहिए। ऐसा करने से भी आपका रिश्ता मजबूत होगा आप अपने साथी के और करीब जाएंगे। मिलकर फैसाल लेने की आदत विकसित करें। 

3. नीचा दिखाना गलत

पति पत्नी का रिश्ता ऐसा है कि इसमें सम्मान होना जरूरी है। इस रिश्ते की अपनी अलग मर्यादा है। आपको उस मर्यादा का हमेशा पालन करना चाहिए। एक-दूसरे की कमजोरियों को लेकर उन्हें कभी नीचा दिखाना चाहिए। ऐसा करने से कलह पैदा होती है। 

4. नहीं खोएं सौहार्द

आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी के बीच प्यार और सौहार्द का रिश्ता हमेशा बरकरार होना चाहिए। अगर किसी बात पर झगड़ा हो रहा हो तो झगड़ने से पहले उस पर ध्यान से बात करें। हो सकता है बात-चीत में झगड़ा निपट जाए। 

5. जरूरतों को ना करें नजर अंदाज

आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी के बीच का रिश्ता सबसे पवित्र होता है। इस रिश्ते को कायम रखने के लिए पति-पत्नी को एक-दूसरे की जरूरतों को समझना बहुत जरूरी है। आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार अगर पति-पत्नि एक दूसरे की जरूरतों को नजरअंदाज करेंगे तो रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगेंगी।

टॅग्स :चाणक्य नीतिरिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े