क्या दोनों पार्टनर के कंडोम पहनने से प्रेगनेंसी से मिलती है दोगुनी सेफ्टी?

By उस्मान | Published: February 28, 2018 04:25 PM2018-02-28T16:25:33+5:302018-02-28T16:29:04+5:30

क्या आप भी ऐसा सोचते हैं कि दोनों पार्टनर द्वारा कंडोम पहनने से ज्यादा सुरक्षा मिल सकती है और अनचाही प्रेगनेंसी से सौ फीसदी बचा जा सकता है?

Can a man and women wear condoms together to avoid unwanted pregnancy | क्या दोनों पार्टनर के कंडोम पहनने से प्रेगनेंसी से मिलती है दोगुनी सेफ्टी?

क्या दोनों पार्टनर के कंडोम पहनने से प्रेगनेंसी से मिलती है दोगुनी सेफ्टी?

बहुत से लोग फीमेल कंडोम के बारे में जानते हैं और बहुत से लोगों को इसके बारे में नहीं पता है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि ज्यादातर मेल कंडोम को लेकर बात होती है जबकि फीमेल कंडोम को लेकर उतनी चर्चा नहीं होती है। आपको बता दें कि फीमेल कंडोम का भी अनचाही प्रेगनेंसी और यौन संचारित रोगों से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।  

यह भी पढ़ें- कंडोम पहनने के मामले में ये 6 बड़ी गलतियां कर बैठते हैं लड़के-लड़कियां 

कितना सेफ है कंडोम

सवाल यह है कि कंडोम का प्रयोग सुरक्षित है या नहीं? आपको बता दें कि कंडोम का इस्तेमाल 100 फीसदी सुरक्षित नहीं होता है। डॉक्टर्स और एक्सपर्ट ऐसा मानते हैं कि कंडोम का प्रयोग गर्भनिरोधक का सबसे आसान और सबसे विश्वसनीय तरीका है। अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो आपको अनचाही प्रेगनेंसी या एसटीडी से 98 फीसदी सुरक्षा मिल सकती है। 

क्या दोनों पार्टनर कंडोम पहन सकते हैं

कुछ कपल्स अनचाही प्रेगनेंसी और एसटीडी से बचने के लिए दोनों एक साथ कंडोम पहन लेते हैं। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं कि दोनों पार्टनर द्वारा कंडोम पहनने से आपको ज्यादा सुरक्षा मिल सकती है और अनचाही प्रेगनेंसी से सौ फीसदी बचा जा सकता है, तो आप गलत हैं।

 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर राजेश के अनुसार, दोनों पार्टनर को कंडोम पहनने की जरूरत नहीं है। ऐसा करने से यौन संबंध के दौरान घर्षण के कारण कंडोम के फटने का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा दोनों कंडोम एक दूसरे के साथ फंस सकते हैं और बाहर निकल सकते हैं। बेहतर यह है कि कोई एक पार्टनर ही कंडोम पहने। 

यह भी पढ़ें- पहले बंदूक की नली पर चढ़ते थे कंडोम, जानिए ऐसी ही मजेदार बातें

इस बात का रखें ध्यान

बेशक कंडोम को इस बात में ध्यान रखकर तैयार किया जाता है कि यौन संबंध के दौरान घर्षण और बल का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कई बार कंडोम के फटने के कुछ अलग कारण हो सकते हैं जैसे गलत तरीके से पहनना, कंडोम को दोबारा पहनना या एक से अधिक कंडोम पहनना। इसलिए अगली बार जब आप यौन संबंध बनाएं, तो कंडोम सही तरीके से पहनें और एक्सपायरी कंडोम के इस्तेमाल से बचें। 

Web Title: Can a man and women wear condoms together to avoid unwanted pregnancy

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे