वैलेंटाइन वीक किसी भी कपल के लिए बेहद खास होता है। वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे का इंतजार लोग हमेशा से ही करते हैं। अपने खास को प्रपोज करने के लिए लोग साल भर इस दिन का इंतजार करने हैं। कई लोग तो ऐसे हैं जो अपने पार्टनर को फिल्मी स्टाइल में प्रपोज करना चाहते हैं। अगर आपका भी यही प्लान है तो ये खबर आपके लिए है।
प्रपोज डे के इस मौके पर आइए हम आपको बताते हैं कि आपके चहेते सितारे बॉलीवुड के स्टार्स ने रियल लाइफ ने अपने पार्टनर को किस तरह प्रपोज किया था। शाहरुख खान ने गौरी को,निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को और करण सिंह ग्रोवर ने वाइफ बिपाशा बासू को। आप भी जानिए कैसी है इनकी हैपी लव प्रपोजल की कहानी।
1. शाहरुख खान-गौरी खान
रोमांस के किंग शाहरुख और गौरी खान की लव स्टोरी बेहद खास है। दिल्ली का सिंपल बॉय गौरी को देखते ही अपना दिल दे बैठा था। अपने कई इंटरव्यू में शाहरुख ने ये बात बताई है कि जब वो गौरी के प्यार में पड़े वो 18 साल और गौरी 14 साल की थीं। हां ये समय उन्हें अप्रोच करने के लिए बहुत जल्दी था लेकिन 3 मीटिंग के बाद ही शाहरुख ने गौरी का नंबर ले लिया था। शाहरुख और गौरी की पहली डेट 1984 में हुई। जिसमें पूल के किनारे बैठकर उन्होंने बात की।
गौरी के घर वाले काफी स्ट्रिक्ट थे। मगर एक ओल्ड स्कूल रोमांस की तरह उनका प्यार चलता रहा। वहीं शाहरुख गौरी को लेकर पजेसिव हो रहे थे और गौरी उनको बिना बताए मुंबई शिफ्ट हो गईं। अपने लव वन को ढूंढने के लिए शाहरुख, दिल्ली से 10 हजार रुपए लेकर मुंबई जा पहुंचे। गौरी को हर जगह ढूंढा। सड़कों पर रात बिताई। जब शाहरुख अपना टूट हुआ दिल लेकर वापिस आ रहे थे तो उन्होंने गौरी को ढूंढ लिया।
बस इसके बाद जब दोनों को ये समझ आया कि वो एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते तो दोनों ने अपने-अपने घरवालों को मनाया। बस दोनों का प्यार सभी के लिए इंस्पिरेशन बन गया। साल 1991 में दोनों ने शादी कर ली।
2. प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
साल 2017 का मेट गाला अवॉर्ड फंक्शन था जहां निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा पहली बार मिले थे। जल्द ही उन्होंने एक-दूसरे को टेक्ट करना शुरू कर दिया नंबर एक्सचेंज हो गए इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। छह महीने साथ समय बिताने के बाद निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज करने का प्लान कर लिया।
साल 2018 में अपने बर्थडे से एक दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ग्रीस चली गईं। जहां निक जोनस ने अपने घुटनों पर बैठकर उनसे पूछा- क्या तुम मुझे दुनिया का सबसे खुश आदमी बनाओगी मुझसे शादी करके? इसके बाद दोनों के बीच 45 सेकेंड का साइलेंस रहा। इसके बाद निक ने प्रियंका से कहा- मैं ये अंगूठी तुम्हें देता हूं चाहे तुम्हें ऑब्जेक्शन ही क्यों ना हो। बस प्रियंका उनके प्यार में गिर गईं। फिर साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली।
3. सैफ अली खान-करीना कपूर
करीना कपूर और सैफ अली खान की लव स्टोरी भी बहुत क्यूट है। करीना कपूर ने सैफ अली खान का प्रोपजल हां करने से पहले दो बार मना किया था। इसके बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर को ग्रीस में प्रपोज किया था। टशन की शूटिंग के समय उन्होंने करीना को प्रपोज किया था। बाद में पेरिस में सैफ ने करीना को प्रपोज किया जिसे करीना ना नहीं बोल पाईं।
4. अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय
अभिषेक बच्चन ने फिल्म गुरू के बाद ऐश्वर्या राय को शादी के लिए प्रपोज करने का सोचा। न्यू यॉर्क के होटल की एक बालकनी में अभिषेक बच्चन ने अपने घुटनों पर बैठकर ऐश्वर्या राय को शादी के लिए प्रपोज किया। ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये उनके लिए किसी ड्रीम से कम नहीं था। उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे रील लाइफ रियल लाइफ में बदल गई हो।
5. बिपाशा बासु-करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा बासु को भी करण सिंह ग्रोवर ने अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। वो न्यू ईयर की शाम थी जब दोनों स्टार्स एक साथ छुट्टी मनाने गए थे। वहीं बैकग्राउंड में आतिशबाजी चल रही थी जब अचानकर से करण ने उन्हें प्रपोज कर दिया। बिपाशा ने 10 मिनट शॉक थीं। जिसके बाद उन्होंने हां कहा था।