लाइव न्यूज़ :

इस न्यू ईयर पार्टी आप भी सिंगल हैं तो खुश हो जाइए, होंगे ये फायदे

By मेघना वर्मा | Updated: December 31, 2017 17:48 IST

आप भी शाम की पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो खुद को मायूस रखने की जगह खुलकर इस दिन को सेलिब्रेट करें।

Open in App

नए साल का जश्न हर किसी के लिए होता है। बच्चे, बूढ़े जवान सभी नए साल को लेकर उत्साहित हैं। लोग ऐसा मानते हैं की न्यू ईयर का स्पेशल दिन किसी स्पेशल वन के साथ मनाया जाए तो अच्छा होता है। आप भी अगर आज न्यू ईयर किसी खास के साथ मना रहे हैं तो अच्छी बात है लेकिन इस बार का न्यू ईयर सिंगल लोगों के लिए खास है।  ऐसे में खुश रहने की कई वजहें हो सकती हैं। 

आपके पैसे बचेंगे

सिंगल होने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको अपने गर्लफ्रेंड/ब्वॉयफ्रेंड को गिफ्ट देने की रस्म नहीं पूरी करनी होगी। आज की न्यू ईयर पार्टी में आप सारा खर्च सिर्फ अपने ऊपर करेंगे। 2018 में अगर आप भी सिंगल हैं तो खुश हो जाइए क्यूंकि आप इस साल की पार्टी अपने बजट के हिसाब से कर सकते हैं।

अपनी मनपसंद जगह जा सकेंगे

सिंगल लोगों को किसी के साथ को-ऑर्डिनेट करने की झंझट नहीं होती है, ऐसे में वो कंही भी अपने पसंद की जगह में घूमने या पार्टी करने जा सकते हैं। तो बस बैग पैक करिए और शहर की सबसे पसंदीदा जगह पर जाकर नए लोगों के साथ अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट कीजिए।  

वक्त बांटना नहीं पड़ेगा

न्यू ईयर की शाम का समय अपने दोस्तों, परिवार वालों और पार्टनर के बीच बांटने की मुसीबत नहीं झेलनी पड़ेगी। सिर्फ आप और आपके बनाए प्लान्स होंगे, जिन्हें आप अपने परिवार वालों के साथ या अपने दोस्तों के साथ मिलकर एन्जॉय कर पाएंगे।

खुलकर एन्जॉय कर सकेंगे

सिंगल रहने वाले गौरव मिश्रा ने बताया कि सिंगल पार्टी करने की वाले खुलकर एन्जॉय कर सकते हैं। अपने अनुभव से उन्होंने बताया कि पार्टनर होने से हम उसकी पसंद और नापसंद के सारे काम करते हैं, यहां तक की डांस करने के लिए गाना भी  पार्टनर के पसंद का ही होना चाहिए। सिंगल रहकर हम खुलकर नाच सकते हैं।

टॅग्स :न्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: सनातन परंपरा का उत्सव मकर संक्रांति

भारतनारी तू कमजोर नहीं, क्यों पुरुषों जैसा बनती है?

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

क्राइम अलर्टनववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 868 चालान काटे, 2025 से 56 फीसदी अधिक

भारतDelhi: न्यू ईयर पर ट्रैफिक रूल ब्रेक करना पड़ा भारी, काटे गए 868 चालान

रिश्ते - नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े