इस उम्र से पहले 90% लोग कर लेते हैं सेक्स, महिलाएं हैं पुरुषों से आगे

By गुलनीत कौर | Published: May 30, 2018 11:27 AM2018-05-30T11:27:14+5:302018-05-30T11:27:14+5:30

25 से 49 साल की 10 फीसदी भारतीय महिलाओं ने यह माना है कि उन्होंने 15 की उम्र से पहले ही सेक्स कर लिया था।

90 percent indians have sex before they turn 30 | इस उम्र से पहले 90% लोग कर लेते हैं सेक्स, महिलाएं हैं पुरुषों से आगे

इस उम्र से पहले 90% लोग कर लेते हैं सेक्स, महिलाएं हैं पुरुषों से आगे

समय-समय पर सेहत संबंधी किए गए सर्वे तो हमें हैरानी में डालते ही रहते हैं लेकिन इससे भी अधिक हैरान करते हैं सेक्स से जुड़े सर्वे। सरकारी या प्राइवेट संस्थाओं द्वारा सेक्स पर कई रिसर्च किए जाते हैं। हाल ही में एक सर्वे में यह सामने आया है कि 90 प्रतिशत भारतीय 30 की उम्र के पहले ही सेक्स कर चुके होते हैं। और बाकी बचे 10 फीसदी वो लोग हैं जो 30 की उम्र के बाद ही पहली बार शारीरिक संबंध बनाते हैं।

30 की उम्र से पहले सेक्स

यह सर्वे नेशनल फॅमिली हेल्थ द्वारा किया गया है। इस संस्था की 2015-16 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 30 की उम्र से पहले ही पहली बार सेक्स करने की आबादी बढ़ती चली जा रही है और इसके पीछे कई सारे कारण भी बताए गए हैं। रिपोर्ट में हर उम्र के अनुसार हैरान करने वाले फैक्ट्स सामने आए हैं।

15 की उम्र से पहले सेक्स

रिपोर्ट की मानें तो 25 से 49 साल की 10 फीसदी भारतीय महिलाओं ने यह माना है कि उन्होंने 15 की उम्र से पहले ही सेक्स कर लिया था। जबकि 38 फीसदी महिलाओं का कहना है कि उन्होंने पहली बार सेक्स 18 की उम्र से पहले किया था। इसके पीछे एक बड़ा कारण छोटी उम्र में ही शादी हो जाना माना गया है। 

20 से पहले 58% महिलाएं कर लेती हैं सेक्स

सर्वे के अनुसार 25 से 49 की एज ग्रुप की महिलाओं ने यह खुलासा किया कि उन्होंने पहली बार 18 की उम्र में सेक्स किया था। इन महिलाओं की संख्या 38 फीसदी है, लेकिन जैसे ही महिलाओं की उम्र 20 का पायदान छूती है तो यह आंकड़े तेजी से बढ़ते हैं। सर्वे के मुताबिक 20 की उम्र तक 58 फीसदी महिलाएं सेक्स कर चुकी होती हैं। महिलाओं के अलावा इसी एज ग्रुप के पुरुषों की बात करें तो पुरुषों द्वारा पहली बार सेक्स करने की औसत उम्र 24.3 बतायी जा रही है। यानी कि महिलओं और पुरुषों में पहली बार सेक्स करने की उम्र का अंतर कम से कम 5 साल है।

यह भी पढ़ें: लड़कों से आने वाली इस खूशबू से मदहोश हो जाती हैं लड़कियां

सामने आए हैरान कर देने वाले नतीजे

सर्वे के अभी तक बताए गए नतीजों में विवाहित और अविवाहित दोनों लहिला-पुरुष शामिल थे लेकिन शोधकर्ताओं ने अविवाहित लड़के-लड़कियों की सेक्स लाइफ के बारे में भी खुलोआसा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 11 प्रतिशत कुंवारे लड़के और 2 प्रतिशत कुंवारी लड़कियां शादी से पहले ही सेक्स कर लेती हैं। 

Web Title: 90 percent indians have sex before they turn 30

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे