बॉयफ्रेंड नहीं करता प्यार, सिर्फ मजे के लिए है साथ, इन 8 संकेतों से जानें

By गुलनीत कौर | Published: December 5, 2018 12:13 PM2018-12-05T12:13:55+5:302018-12-05T12:13:55+5:30

अगर बॉयफ्रेंड बेड पर सिर्फ अपने मन की करता है और आपके प्लेजर के लिए कुछ नहीं करता है तो समझ जाएं कि वो केवल आपका इस्तेमाल कर रहा है। 

8 signs your boyfriend is using you and might cheat you in love relationship | बॉयफ्रेंड नहीं करता प्यार, सिर्फ मजे के लिए है साथ, इन 8 संकेतों से जानें

बॉयफ्रेंड नहीं करता प्यार, सिर्फ मजे के लिए है साथ, इन 8 संकेतों से जानें

प्यार और धोखा, सुख और दुःख की तरह है। प्यार जितनी अधिक खुशी और सुख देता है, धोखा इससे भी कई ज्यादा दुःख और दर्द देता है। सच्चा प्यार करने वालों को हमेशा धोखा मिलने का डर सताता है। कहीं पार्टनर उन्हें प्यार के रास्ते में बीच में छोड़कर ना चला जाए, दिल में यह डर हमेशा रहता है।

कई बार यह डर केवल मन का वहम होता है, मगर जब समय के साथ यह डर बढ़ने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको लगता है कि आपका बॉयफ्रेंड आपको धोखा दे रहा है, वो केवल आपका इस्तेमाल कर रहा है और एक दिन आपको छोड़ कर चला जाएगा, तो कुछ संकेतों से आप इस बात की सच्चाई जान सकती हैं।

1. नो कमिटमेंट

प्यार किया, मिलना-जुलना, घूमना-फिरना, लेकिन जैसे ही आप फ्यूचर या शादी जैसी कोई बात करें तो वह सुनकर भी अनसुना कर देता है। जैसे ही आप ऐसा कोई टॉपिक शुरू करती हैं तो वो बात बदल देता है। 'समय आने पर प्लान करेंगे', यह कहकर टाल देता है। इसका मतलब है कि वह आपके साथ फ्यूचर नहीं चाहता है। 

2. लड़कियों में बदनाम

आपके सामने वह कैसा है, इससे उसके स्वभाव और चरित्र को लेकर कोई निर्णय ना बनाएं। बाहर के लोगों के लिए वो कैसा है और लड़कियों में उसकी छवि कैसी है, इसका पता जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें: यूं ही लड़कियां नहीं चाहतीं रणवीर जैसा पति, खुलेआम दिया परफेक्ट पति होने का उदाहरण, देखें वीडियो

3. आपकी बात नहीं सुनता

आप उसके साथ जब भी कोई जरूरी बात शेयर करती हैं तो उसका ध्यान कहीं और ही होता है। या फिर किसी ना किसी तरीके से वो बात बदल देता है। क्योंकि उसे ना ही आप में और ना ही आपकी बातों में रूचि है।

4. फीलिंग्स की परवाह नहीं करता

बातों के अलावा उसे आपकी फीलिंग्स की भी कदर नहीं है। उसकी किस बात से आपको बुरा लगेगा, उसकी कैसी कोशिश आपको खुशी दे सकती है, इन बातों से उसे फर्क नहीं पड़ता है। वह केवल खुद के बारे में सोचता है।

5. आर्थिक रूप से आप पर निर्भरता

अमूमन यह देखा जाता है कि अपना और लड़की दोनों का खर्च लड़के ही उठाते हैं लेकिन आजकल मॉडर्न हो चुकी सोसाइटी में इस दकियानूसी सोच की कोई जगह नहीं है। लड़कियां भी बराबरी का पैसा खर्च करती हैं। लेकिन अगर वो हमेशा खर्च करने से बचता है, अपने पर्सनल खर्चे से आपसे कराता है तो इस पॉइंट को रिश्ते में निगेटिव मानें।

यह भी पढ़ें: सेक्स के मामले में आपको 'बादशाह' बना देंगी ये 3 चीजें, गर्लफ्रेंड भी बोलेगी वाह-वाह

6. किसी से मिलवाता नहीं है

उसका परिवार और यहां तक कि उसके दोस्त भी आपकी पहुंच से बहुत दूर हैं। मिलवाना तो दूर, वो आपके बारे में अपने दोस्तों के सामने कोई बात भी नहीं करता है। यह दर्शाता है कि उसकी लाइफ में आप किसी अन्य वास्तु की तरह ही हैं। आप स्पेशल नहीं हैं।

7. दूसरी लड़कियों से फ़्लर्ट करता है

कुछ लड़कों की फ़्लर्ट करने की आदत होती है। लेकिन हेल्दी और चीप फ़्लर्ट में फर्क होता है। हंसी मजाक में किया गया फ़्लर्ट लड़कियों को बुरा नहीं लगता। इससे आपको भी तकलीफ नहीं होगी। लेकिन अगर आपका पार्टनर गलत मंशा से दूसरी लड़कियों से फ़्लर्ट करता है तो यह एक वार्निंग साइन है। 

8. बेडरूम में केवल अपने मन की करता है

आजकल बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड के रिलेशनशिप में इंटिमेट होना कोई बड़ी बात नहीं है। इसके माध्यम से वे एक दूसरे की जरूरतों को समझ जाते हैं। लेकिन अगर बॉयफ्रेंड बेड पर सिर्फ अपने मन की करता है और आपके प्लेजर के लिए कुछ नहीं करता है तो समझ जाएं कि वो केवल आपका इस्तेमाल कर रहा है। 

Web Title: 8 signs your boyfriend is using you and might cheat you in love relationship

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे