सेक्स के मामले में आपको 'बादशाह' बना देंगी ये 3 चीजें, गर्लफ्रेंड भी बोलेगी वाह-वाह

By उस्मान | Published: December 3, 2018 04:35 PM2018-12-03T16:35:32+5:302018-12-03T16:35:32+5:30

वैसे, एक उम्र के बाद इंसान में सेक्स पावर कम होना शुरू हो जाती है। लेकिन कई बार इस समस्या से इंसान समय से पहले भी ग्रसित हो जाता है। जाहिर है सेक्स के दौरान महिला पार्टनर को संतुष्ट नहीं करने से आपका रिश्ता खतरे में आ सकता है।

foods and exercise to increase sex performance, libido and to get rid erectile dysfunction | सेक्स के मामले में आपको 'बादशाह' बना देंगी ये 3 चीजें, गर्लफ्रेंड भी बोलेगी वाह-वाह

फोटो- पिक्साबे

आजकल बहुत से लोग शीघ्रपतन (Premature ejaculation) और  नपुंसकता (erectile dysfunction) की समस्या से पीड़ित हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार ये कोई बीमारी नहीं बल्कि मानसिक आदत होती हैं जिन पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। जाहिर हैं इनका सीधा असर सेक्‍सुअल परफॉरमेंस पर पड़ता है। वैसे, एक उम्र के बाद इंसान में सेक्स पावर कम होना शुरू हो जाती है। लेकिन कई बार इस समस्या से इंसान समय से पहले भी ग्रसित हो जाता है। जाहिर है सेक्स के दौरान महिला पार्टनर को संतुष्ट नहीं करने से आपका रिश्ता खतरे में आ सकता है। खैर, हम आपको तीन से ऐसे उपाय बता रहे हैं जिनके जरिए आप अपनी सेक्स परफॉरमेंस को बेहतर बना सकते हैं। 

1) तुरंत खाना शुरू कर दें ये चीजें 
सेक्स के मामले में अगर आपको लंबी रेस का घोड़ा बनना है, तो आपको प्याज, लहसुन और मिर्ची जैसी चीजों का सेवन बढ़ा देना चाहिए। प्याज और लहसुन दो ऐसी चीजें हैं, जो आपके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती हैं। केला भी एक बेहतर चीज है। पोटेशियम से भरपूर केला ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक है जोकि आपके प्राइवेट पार्ट्स के लिए बहुत फायदेमंद है और आपकी सेक्स परफॉरमेंस में सुधार करता है। अगर आप मिर्ची नहीं खाते हैं, तो आज ही से खाना शुरू कर दें क्योंकि मिर्ची ब्लड फ्लो बढ़ाने में सहायक है। इतना है नहीं मिर्ची हाइपरटेंशन और इन्फ्लेमेशन कम करने में भी मदगार है। 

आपको ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से भरपूर सैमन और ट्यूना मछली के साथ एवोकाडो और ओलिव ऑयल का भी सेवन बढ़ा देना चाहिए। इन चीजों को खाने से ब्लड फ्लो बढ़ता है। इसके अलावा विटामिन बी-1 से भरपूर चीजें जैसे पोर्क, पीनट और राजमा आदि भी आपके काम आ सकती हैं। यह चीजें आपके नर्वस सिस्टम के जरिए आपके लिंग को संकेत देती हैं। सबसे जरूरी है रोजाना अंडे का सेवन। विटामिन बी से भरपूर अंडा खाने से हार्मोन लेवल बढ़ता है और तनाव कम होता है और यह दोनों ही चीजें बेहतर सेक्स के लिए जरूरी हैं। 

2) तनाव और चिंता कम करें
तनाव और चिंता हर नुकसान की जड़ है। इससे न सिर्फ आपकी हेल्थ बल्कि लिबिडो पर भी बुरा असर पड़ता है। तनाव आपकी हार्ट रेट को बढ़ाता है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ाता है। यह दोनों ही चीजें सेक्स परफॉरमेंस को नुकसान पहुंचती हैं। साइकोलॉजिकल स्ट्रेस भी इरेक्शन पर बुरा प्रभाव डालता है और ऑर्गेज्म पाने में मुश्किल पैदा करता है। इस बारे में आपको पार्टनर से बात करनी चाहिए। एक्सरसाइज भी इससे राहत पाने के एक बेहतर तरीका है। इससे बचने के लिए आपको स्मोकिंग या अल्कोहल का सहारा नहीं लेना चाहिए।

 

3) कीगल एक्सरसाइज 
एक्सपर्ट्स के अनुसार, मात्र 10 मिनट केगेल एक्‍सरसाइज करके भी आप सेक्स परफॉरमेंस को बेहतर बना सकते हैं। कीगल एक्सरसाइज से सिर्फ शीघ्रपतन की समस्या दूर नहीं होती है बल्कि पेशाब से जुड़ी समस्याओं भी राहत मिलती है। कीगल एक्सरसाइज करते समय आपको उन मसल्स को पेशाब के दौरान पांच सेकंड तक दबा लेना चाहिए और फिर आराम देना चाहिए। इस तरह आपको एक दिन में 10 से 20 बार इसे रिपीट करना चाहिए। आप इसे कई पोजीशन में ट्राई कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे लेटकर, घुटनों को झुकाकर, कुर्सी पर बैठकर और खड़े होकर भी कर सकते हैं।

Web Title: foods and exercise to increase sex performance, libido and to get rid erectile dysfunction

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे