यूं ही लड़कियां नहीं चाहतीं रणवीर जैसा पति, खुलेआम दिया परफेक्ट पति होने का उदाहरण, देखें वीडियो

By गुलनीत कौर | Published: December 4, 2018 02:57 PM2018-12-04T14:57:27+5:302018-12-04T14:57:27+5:30

मुंबई के ग्रैंड हयात में हुई रिसेप्शन के दौरान रणवीर ने अपनी पत्नी दीपिका के लिए एक स्वीट स्पीच दी। ये स्पीच दीपिका की तारीफ या उनकी शादी की एंजोयमेंट से संबंधित नहीं थी। इस स्पीच में रणवीर ने बताया कि आप कैसे एक सफल और खुशहाल शादीशुदा जिन्दगी बिता सकते हैं।

Ranveer Singh reveals secret mantra for successful and happy marriage, watch video | यूं ही लड़कियां नहीं चाहतीं रणवीर जैसा पति, खुलेआम दिया परफेक्ट पति होने का उदाहरण, देखें वीडियो

यूं ही लड़कियां नहीं चाहतीं रणवीर जैसा पति, खुलेआम दिया परफेक्ट पति होने का उदाहरण, देखें वीडियो

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को अभी 2 हफ्ते ही बीते हैं लेकिन रणवीर ने अभी से परफेक्ट पति होने के उदाहरण देना शुरू कर दिया है। जल्द ही वे आज की जनरेशन के सामने एक अच्छे और केयरिंग पति होने की मिसाल बन सकते हैं। ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे, ये तो खुद रणवीर ने सार्वजनिक रूप से कहा है। 

इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को दोनों की शादी हुई। उसके बाद पहली वेडिंग रिसेप्शन बेंगलुरु और दूसरी मुंबई में हुई। इन दोनों रिसेप्शन के दौरान रणवीर कभी दीपिका की साड़ी का पल्लू संभालते हु दिखे तो कभी उनके सिर का दुपट्टा संभालते हुए। मीडिया के सामने ना जाने कितनी बार रणवीर ने परफेक्ट और केयरिंग पति होने की मिसाल कायम की।

इसके बाद हुआ तीसरा वेडिंग रिसेप्शन। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की सभी नामी हस्तियाँ शामिल हुईं। इसी रिसेप्शन के दौरान रणवीर ने कुछ ऐसा कहा कि बस लोग देखते ही रह गए। मुंबई के ग्रैंड हयात में हुई रिसेप्शन के दौरान रणवीर ने अपनी पत्नी दीपिका के लिए एक स्वीट स्पीच दी।

यह भी पढ़ें: जिंदगी में सुकून चाहती हैं तो भूल से भी अपनी सास से ये 7 बातें ना कहें

ये स्पीच दीपिका की तारीफ या उनकी शादी की एंजोयमेंट से संबंधित नहीं थी। इस स्पीच में रणवीर ने बताया कि आप कैसे एक सफल और खुशहाल शादीशुदा जिन्दगी बिता सकते हैं। रणवीर ने बताया कि बीवी कुछ भी कहे आपको जवाब 'हां' में देना है। फिर आपकी शादी सफल और खुशाल दोनों कहलाएगी।

रणवीर ने कहा - 'शादी के सफल होने का एक ही मंत्र है, बीवी कुछ भी कहे बस आप 'हां' में जवाब दें। अगर बीवी कहे कि म्यूजिक बदल दो, तो आप बस सिर हिलाएं और बदल डालें। बीवी खुश तो आप भी खुश'।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद खूब वायरल हो रही है। सार्वजनिक तौर पर इस बात को कहने के बाद रणवीर ने लड़कियों के दिल में और भी जगह बना ली है। और लड़कों के सामने एक मिसाल कायम की है। 

तीसरी वेडिंग रिसेप्शन के बाद दोबारा से रणवीर ने कुछ ऐसा किया जो लड़कियों के लिए और भी स्वीट साबित होगा। अपनी फिल्म सिम्बा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आए रणवीर सिंह ने मीडिया के कई सवालों का जवाब दिया। उसमें रणवीर ने मीडिया को बताया कि आजकल वे बाहर कैसे रहते हैं और घर जाते समय उनका कैसा हाल होता है। आप भी देखें वीडियो में:

खैर ये तो एक मजाक था। लेकिन इस क्यूट अंदाज में भी रणवीर ने बता दिया कि वे अपनी पत्नी दीपिका की परवाह करते हैं और उसे किसी भी कीमत पर खुश देखना चाहते हैं। क्योंकि उनके हिसाब से खुशहाल शादी का एक ही राज है कि आप बीवी को खुश रखें। 

Web Title: Ranveer Singh reveals secret mantra for successful and happy marriage, watch video

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे