लाइव न्यूज़ :

अगर आपके रिलेशन में भी हैं ये 7 बातें तो समझें सही इंसान के साथ हैं आप

By गुलनीत कौर | Updated: February 23, 2018 14:19 IST

जब उनके साथ होते हुए आप कभी भी घबराहट या अकेलापन महसूस ना करें, तो समझें कि वे आपके लिए परफेक्ट हैं।

Open in App

रिश्ता प्यार का हो या शादी का, हर रिश्ते में एक समय ऐसा आता है जब हम अपने पार्टनर के साथ कम्फ़र्टेबल महसूस करते हैं। उसकी हर छोटी-बड़ी बात हमें अच्छी लगने लगती है, उसकी गलतियां भी हम माफ़ करने लगते हैं। शायद इस स्टेज तक हमें उनकी आदत हो जाती है। लेकिन कई बार इस सबके बावजूद भी रिश्ते टूट जाते हैं। आखिर इसके पीछे क्या कारण होता है? अक्सर लोग खुद से यह सवाल करते हैं कि वे सही रिश्ते में हैं भी या नहीं? क्या जिसके साथ वे हैं वो उनके लिए सही है भी या नहीं? आप दोनों का रिश्ता सही राह पर है या आप गलत रिश्ते में हैं, यह आप खुद जान सकते हैं। आइए आपको बताते हैं:

कम्फर्ट लेवल में आना

जब उनके साथ होते हुए आप कभी भी घबराहट या अकेलापन महसूस ना करें। जब वे आसपास हों तो आपके मन को शांति मिलती है। आप उनके साथ कम्फर्टेबल महसूस करते हैं, अगर ये भावनाएं आपके भी मन में आएं तो समझ जाएं कि आप सही व्यक्ति के साथ हैं। 

जब सवाल खत्म हो जाएं

मन में सवाल तभी आते हैं जब आपको कुछ परेशानी महसूस होती है। एक रिश्ते में जब आप भटकने लगते हैं तो पार्टनर आपसे अजीबोगरीब सवाल करता है। क्या तुम्हें मुझसे प्यार नहीं, क्या तुम्हें लगता है मेने झूठ कहा, क्या तुम्हें शक है, इस तरह के सवाल जब रिश्ते से एकदम गायब हो जाएं तो समझ जाएं कि आप दोनों का रिश्ता सही राह पर है।

जब वे बिना कहे समझ जाए

रिश्ते के शुरुआत में आपको हर बात कहनी पड़ती है, समझानी पड़ती है। समय से कॉल करना, मेसेज करना, आप क्या सोच रहे हैं हर बात को बताना। इन सब कोशिशों के बावजूद भी झगडे हो जाएं तो इसका मतलब है कि रिश्ते में अभी भी कमी है। लेकिन जब एक दुसरे की खुशी, सुख, दुःख सब कुछ बिना बताए समझ आने लगे तो ऐसा रिश्ता परफेक्ट रिश्ता बन जाता है। 

पसंद मिलने लगे

कई बार आप सोचते हैं कि आपके पार्टनर में कुछ खास खूबियाँ होनी चाहिए। हर किसी के दिल और दिमाग में ऐसी ख्वाहिशें होती हैं जो वे अपने पार्टनर में देखना चाहते हैं। अगर वही सब बातें धीरे-धीरे आपको उसमें दिखने लगें जिसे आप लंबे समय से डेट कर रहे हैं तो यह एक इशारा है कि आप सही रिश्ते में हैं। इसके अलावा आप दोनों की पसंद भी जन अधिकतर मिलने लगे तो इसका मतलब है कि आप दोनों एक दूसरे को आसानी से अपना सकते हैं। 

आपसे बात करने के लिए वक्त निकाले

रिश्ते के शुरुआत में एक दूसरे को इम्प्रेस करने के लिए तो हर कू समय निकालता है लेकिन एक लंबा समय बिताने के बाद अगर आज भी उनका फोन या मेसेज समय समय पर आपके पास आता है तो यह इस बात का इशारा है कि आप एक सुरक्षित और सही रिश्ते में हैं।

भरोसा सोच से भी अधिक है

आप जानते हैं कि वे धोखा नहीं देंगे, आप दोनों के एलिफे में कुछ भी बदलाव आएगा तो वह आपसी सहमती से होगा। जब दो लोगों का रिश्ता इस स्टेज पर आ जाता है तो ऐसा रिश्ता परफेक्ट बन जाता है। ऐसे कपल्स एक दूसरे के साथ वर्षों का रिश्ता निभा सकते हैं। 

सोच समझकर झगड़े नहीं होते

जब पार्टनर की कोई बात पसंद नहीं आती है तो हम बेवजह झगड़े मोल लेते हैं। और फिर कुछ समय बाद हमें पछतावा होता है और हम खुद से यही सवाल करते है कि क्या इस झगड़े की जरूरत थी? लेकिन जब दो प्यार करने वाले इन छोटे छोटे झगड़ों से ऊपर उठ जाते हैं तो उनका रिश्ता उस मोड़ पर पहुंच जाता है जहां उन्हें कोई भी बड़ी परेशानी तोड़ नहीं सकती है।

फोटो: फ्लिकर, पिक्सा-बे

टॅग्स :रिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: दिनदहाड़े महिला टीचर पर तलवार से हमला, पूर्व प्रेमी निकला कातिल; CCTV में कैद हुआ मंजर

क्राइम अलर्टलिव-इन पार्टनर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, 2 दिनों तक लाश के साथ रहा; बॉस से अफेयर के शक में प्रेमी कातिल

क्राइम अलर्टबेंगलुरु में इंजीनियर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, 17 बार चाकू घोंपा; अब फरार

भारतपलट गए तेज प्रताप? युवती के साथ रिश्ते वाली फेसबुक पोस्ट पर लालू के बेटे ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

क्राइम अलर्टBijnor Murder: मामी के प्यार में पड़ा भांजा, मामा को लगाया ठिकाने; ऐसे हुआ कत्ल की घिनौनी साजिश का पर्दा फाश

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब