लाइव न्यूज़ :

एकतरफा प्यार से उबरने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, भावनाओं को कंट्रोल करने में मिलेगी मदद

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 25, 2022 18:14 IST

अगर आप एकतरफा प्यार से बाहर निकलने के लिए तरीके देख रहे हैं तो इस आर्टिकल में बताए गए 5 टिप्स आपके काम आ सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आप आसानी से अपनी भावनाओं को कंट्रोल कर पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएकतरफा प्यार से उबरने के लिए इन पांच तरीकों को जरूर अपनाएंलोगों को मानसिक तौर पर प्रभावित कर सकता है एकतरफा प्यारइस परिस्थिति से समय रहते निकलना जरूरी है

आमतौर पर एकतरफा प्यार (one sided love) कब हो जाता है लोगों को इस बारे में पता ही नहीं चलता। मगर कई बार जरूरी नहीं कि अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो वो भी आपको उतने ही मन से चाहता हो। ऐसे में कई बार लोग एकतरफा प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन उन्हें समझ ही नहीं आता वो एकतरफा प्यार की स्थिति से कैसे निपटें।

दरअसल, एकतरफा प्यार में पड़ने की वजह से लोग किसी काम में मन नहीं लगा पाते हैं, जिसकी वजह से ना तो वो रोजमर्रा के कार्य ठीक से कर पाते हैं और ना खुद को खुश रख पाते हैं। अगर आप भी एकतरफा प्यार से उबरने और बाहर निकलने के लिए तरीके देख रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। एकतरफा प्यार से उबरने के लिए अगर आप बताए गए 5 तरीकों को अपनाते हैं तो आपको अपनी भावनाओं को काबू करने में आसानी होगी।

उस व्यक्ति के साथ ना रखें कोई संबंध

जब हम किसी को पसंद करते हैं और वो व्यक्ति हमें नजरअंदाज करने लगता है तो उसके कारण हम भी खुद पर ध्यान देना बंद कर देते हैं। मगर कभी भी किसी की वजह से खुद को नजरअंदाज कभी नहीं करना चाहिए। सेल्फ लव हमेशा ही करें क्योंकि इससे आपकी पर्सनालिटी पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि एकतरफा प्यार से बाहर निकलने के लिए उस व्यक्ति से अपने सारे संपर्क खत्म कर लीजिए। माना कि यह कई बार कहना आसान होता है, लेकिन आप अपने लिए मूव ऑन नहीं करेंगे तो आप हमेशा अपने आपको अनदेखा ही करते रहेंगे।

सेल्फ केयर है जरूरी 

आपका रूटीन कितना बिजी क्यों ना हो लेकिन इन सबके बीच आपको अपने लिए समय जरूर निकालना है। आप खुद के लिए समय निकालकर अपनी मनपसंद किताबें पढ़ सकते हैं। अगर आपको कुछ और काम करना पसंद है तो खाली समय में वो काम जरूर करिए। दरअसल, अपने मनपसंद काम करने से मन को काफी सुकून महसूस होता है। आप अपने शौक पूरे करेंगे तो इससे आपको ही खुशी मिलेगी।

हर बार परिस्थिति को नहीं दिया जाता दोष

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो हर बार किसी भी काम के लिए परिस्थिति को दोष देने लग जाते हैं। मगर ये आदत बहुत गलत है क्योंकि अपनी हर स्थिति के लिए व्यक्ति खुद जिम्मेदार होता है। ऐसे में अगर आप बार-बार एकतरफा प्यार के बारे में ही सोचते रहेंगे तो इससे आपके अंदर भी नकारात्मक विचार पैदा होंगे और फिर आप अपने आपको नकारात्मक परिस्थिति में डाल लेंगे। इसलिए जरूरी है कि परिस्थिति को दोष देना बंद करें और खुद को मोटिवेट करते रहिये। साथ ही हमेशा अच्छी चीजों के बारे में सोचिये।

नए-नए लोगों से करिए बात

एकतरफा प्यार से बाहर निकलने का सबसे बढ़िया तरीका है कि आप नए-नए लोगों से बात करते रहिये या नए दोस्त जरूर बनाइये। इससे आपका लोगों के प्रति नजरिया और बढ़ेगा, जिसकी मदद से आप ये जान पाएंगे कि भविष्य में आपको लाइफ पार्टनर कैसा चाहिए। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि पुराने जख्मों को नए दोस्त जल्दी से ठीक कर देते हैं। जब आप नए लोगों से मिलेंगे तो अपने आप भी पुराने बातों के बारे में सोचने का आपको समय नहीं मिलेगा। 

उसकी याद दिलाने वाली चीजों को रखें दूर

अगर आपके पास उस व्यक्ति का दिया हुआ कोई भी गिफ्ट मौजूद है तो उसे तुरंत अपने पास से हटा दें क्योंकि वो सामान बार-बार आपको उसकी याद दिलाएगा। इसलिए जरूरी है कि आप उन चीजों से दूरी जरूर बनाएं।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े