लाइव न्यूज़ :

क्या आपका पार्टनर वाकई आपकी 'केयर' करता है, इन 5 बातों से पता लगाएं

By गुलनीत कौर | Updated: February 27, 2018 18:49 IST

जब आप जिंदगी के किसी मोड़ पर हार जाएं, अपना आत्मविश्वास खो दें तो उस समय वह आपको प्रोत्साहित करेगा।

Open in App

खाना खाया या नहीं, तुम बीमार हो तुमने दवा ली या नहीं, आज समय से सो जाना, अपना ख्याल रखना... यह बातें अक्सर प्रेमी-प्रेमिका प्यार और केयर दिखाने के लिए एक दूसरे से कहते हैं। इसे वे अपने केयर करने का तरीका बताते हैं। लेकिन सच तो यह है कि प्यार के रिश्ते में केयर करने की परिभाषा इससे कहीं ऊपर है। आपका पार्टनर आपकी केयर करता है या नहीं? जिसे आप केयर समझ रही हैं क्या वही सच है? चलिए आपको बताते हैं कि लड़के अपनी किन बातों से अपनी प्रेमिका या पत्नी के लिए केयर दिखाते हैं।

मदद के लिए हमेशा तैयार

मदद मांगने पर हर कोई मदद कर देता है लेकिन बिना कहे कोई आपकी मदद करे तो वह सच में उस इंसान की आपके प्रति परवाह को दर्शाता है। आप किसी उलझन में हैं, कहीं फस गई हैं और वो आपको नोटिस करके खुद ही आगे बढ़कर मदद करे तो इससे बेहतर साथी आपको नहीं मिल सकता है।

आपका पर्सनल डॉक्टर

बीमार होने पर आपको डॉक्टर तक जाने की सलाह देना, समय से दवा खा लेना कहकर खुद काम पर निकल जाए तो इसे केयर नहीं कहते हैं। आपको खुद डॉक्टर तक ले जाए, खाने को कुछ अच्छा बनाकर दे तो इसे केयर करना कहते हैं। आपको किन दवाओं को लेना चाहिए और किनसे परहेज करें, आपका पर्सनल डॉक्टर बनकर आपको सलाह देने वाला पार्टनर ही केयरिंग कहलाता है। 

आपके कांफिडेंस को बढ़ाए

जब आप जिंदगी के किसी मोड़ पर हार जाएं, अपना आत्मविश्वास खो दें तो उस समय वह आपको प्रोत्साहित करेगा। आप जीवन में बहुत कुछ कर सकती हैं। सफलता की ऊंचाइयों को छू सकती हैं, आपसे बेहतर कोई नहीं है, इन बातों को कहने वाला प्रेमी या पति ही आपकी सच्ची परवाह करता है।

आपको दुःख में ना देख सके

'बेबी मैं तुम्हें उदास नहीं देख सकता', सिर्फ इतना कह देना ही काफी नहीं होता है। आपको दुःख में देखकर जब वाकई वह भी हताश हो जाए और आपको खुश करने के लिए हर संभव कोशिश करे तो वह वाकई आपको प्यार करता है। लेकिन अगर किसी वाजिब कारण से वह आपको उस परेशानी से बाहर लाने में असमर्थ है तो आपकी उदासी का सारा दोष वो खुद पर लेगा। 

आपके बारे में सोचे

आपकी खुशी के लिए अगर वो आपको स्पेस दे, आपके अच्छे-बुरे का ख्याल रखे, कब आपको किस चीज की बहुत जरूरत है सबका ध्यान रखे तो यह एक अच्छे और केयरिंग पार्टनर कि निशानी है। आपके भी फ्रेंड्स हैं, उन्हें समय देना भी जरूरी है, और फ्रेंड्स को मिलने के लिए अगर वह साथ में जाए तो यह उसकी केयर को दर्शाता है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े