शोध में सामने आए सेक्स से जुड़े ये 5 फैक्ट्स आपको हैरान कर देंगे
By गुलनीत कौर | Published: August 19, 2018 04:40 PM2018-08-19T16:40:07+5:302018-08-19T16:40:07+5:30
जर्मनी में हुए एक शोध के मुताबिक अधिक सेक्स करने वाले लोगों में ज्यादा आत्मविश्वास होता है।
सेक्स से जुड़ी कई बातें हम इधर-उधर से सुनते हैं। डॉक्टर भी कपल्स को सेक्स और सेक्स परफॉरमेंस से जुड़े फैक्ट्स बताते रहते हैं। लेकिन विभिन्न शोध के बाद सेक्स परफॉरमेंस से संबंधित जो रिजल्ट सामने आए हैं वे बेहद हैरान कर देने वाले हैं।
1. पहले फैक्ट के मुताबिक सेक्स परफॉरमेंस सीधे तौर से बॉडी कोलेस्ट्रोल से जुड़ा है। जी हां, एक स्टडी के मुताबिक अगर बॉडी में कोलेस्ट्रोल की मात्रा अधिक हो तो इसका बुरा असर सेक्स परफॉरमेंस पर पड़ता है। बॉडी का यह एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रोल लिंग उत्तेजना में कमी लाता है।
2. अगला फैक्ट उन लोगों के लिए है जो सेक्स में इंटरकोर्स के बाद आलिंगन को महत्व नहीं देते हैं। कनाडा के टोरंटो विश्वविद्यालय में हुए शोध के मुताबिक सेक्स में जितना जरूरी इंटरकोर्स है, उतना ही जरूरी उसके बाद आलिंगन भी है। इसी से पार्टनर को संतुष्टि मिलती है।
लड़का हो या लड़की, सेक्स के दौरान दोनों ही करते हैं ये 5 गलतियां
3. जर्मनी में हुए एक शोध के मुताबिक अधिक सेक्स करने वाले लोगों में ज्यादा आत्मविश्वास होता है। कम सेक्स करने वालों में जोश और आत्मविश्वास दोनों की कमी आ जाती है। ये लोग जिन्दगी में किसी भी संघर्ष से जल्दी हार मान लेते हैं।
4. यूनिवर्सिटी ऑफ क्यूबेक में हुए एक शोध के अनुसार केवल आधा घंटा सेक्स करने से 30 मिनट जॉगिंग जितनी कैलोरी बर्न होती है।
5. मोटापे के कितने नुकसान हैं यह हम सभी जानते हैं लेकिन एक शोध के मुताबिक मोटे लोग सेक्स को अधक एन्जॉय कर पाते हैं। स्टडी के मुताबिक मोटे लोग बेड पर अधिक समय के लिए टिक पाते हैं। इनकी परफॉरमेंस औसत 7।3 मिनट की होती है, जबकि पतला व्यक्ति बेड पर औसत 108 सेकंड्स ही टिक पाता है।