लड़का हो या लड़की, सेक्स के दौरान दोनों ही करते हैं ये 5 गलतियां

By गुलनीत कौर | Published: August 9, 2018 05:03 PM2018-08-09T17:03:05+5:302018-08-09T17:03:05+5:30

सेक्स केवल आनंद के लिए नहीं, भावनाओं को दर्शाने का भी नाम है। इसलिए सिर्फ अपने प्लेजर के लिए इंटिमेट ना हों, पार्टनर के इमोशन का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए।

Most common sex mistakes couples do that spoil their mood | लड़का हो या लड़की, सेक्स के दौरान दोनों ही करते हैं ये 5 गलतियां

लड़का हो या लड़की, सेक्स के दौरान दोनों ही करते हैं ये 5 गलतियां

सेक्स एक ऐसा मोमेंट होता है जिसे लड़का और लड़की दोनों ही भरपूर तरीके से एन्जॉय करना चाहते हैं। लेकिन दोनों ओर से कई बार ऐसी छोटी-छोटी गलतियां हो जाती हैं जो सामने वाले का मूड खराब कर सेक्स का मजा किरकिरा कर देती हैं। विभिन्न शोध के अनुसार लड़का हो या लड़की, दोनों ही सेक्स के दौरान कुछ कॉमन मिस्टेक्स करते हैं, जिन्हें अगर सुधार लिया जाए तो बेहतर सेक्स लाइफ को पाया जा सकता है

1. खुद को पार्टनर पर हावी करना

ऐसा केवल लड़के ही नहीं, लड़कियां भी करती हैं। सेक्स के दौरान अपने मन मुताबिक मोमेंट्स को एन्जॉय करना और अगर सामने वाले का मन ना हो फिर भी जबर्दस्ती उन्हें सेक्स के लिए राजी करना, यह सबसे पहली भूल होती है।

2. जल्दबाजी ना करें

सेक्स के दौरान दोनों में से कोई एक पार्टनर ऐसा जरूर होता है जिसकी शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा धीरे से अराउज होती है। ऐसा महिलाओं एक साथ अधिक होता है। ऐसे में सेक्स का भरपूर आनंद लेना हो तो फोरप्ले का समय बढ़ाएं, पार्टनर का पूरा टाइम दें।

3. पार्टनर की इच्छा को ना मारें

संभव है कि दोनों में से कोई एक एक्सपेरिमेंट करना पसंद करता हो और उस एक्सपेरिमेंट के बारे में सब जानता भी हो। लेकिन आपका वह एक्सपेरिमेंट पार्टनर को पसंद आयेगा या नहीं, इस बात का जरूर ध्यान रखें। सिर्फ अपनी इच्छा के बारे में ना सोचें।

सेक्स से जुड़ी ये 4 बातें पति-पत्नी के लिए ज़हर सामान, शादी टूटने की आ जाती है नौबत

4. इमोशन ना भूलें

सेक्स केवल आनंद के लिए नहीं, भावनाओं को दर्शाने का भी नाम है। इसलिए सिर्फ अपने प्लेजर के लिए इंटिमेट ना हों, पार्टनर के इमोशन का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए।

5. ऐसा कुछ ना करें

कुछ लोग सेक्स के दौरान अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट करते हैं, हो सकता है ये आपके पार्टनर को पसंद आए, या ये भी हो सकता है कि ऐसे एक्सपेरिमेंट उसकी भावनाओं को ठेस पहुंचाएं। कुछ भी ऐसा करने से पहले पार्टनर से बात करें और उसकी रजामंदी के बाद ही आगे बढ़ें। क्योंकि आपके एक भूल सेक्स को प्लेजर की बजाय फॉर्मेलिटी बना सकती है।

रिश्ते-नातों से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: Most common sex mistakes couples do that spoil their mood

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे