शादी की पहली रात इन 4 कारणों से परेशान होते हैं लड़के

By गुलनीत कौर | Published: May 28, 2018 12:42 PM2018-05-28T12:42:07+5:302018-05-28T12:42:07+5:30

शादी से पहले कितनी ही बातें क्यूं ना कर लें लेकिन एक छत के नीचे, बंद कमरे में वो कैसे बात करेगी, किस तरह का बर्ताव करेगी, यह सब जानने में इच्छुक होते हैं लड़के।

4 things men think on their first wedding night in hindi | शादी की पहली रात इन 4 कारणों से परेशान होते हैं लड़के

शादी की पहली रात इन 4 कारणों से परेशान होते हैं लड़के

शादी की पहली रात लड़का और लड़की दोनों के लिए खास होती है। दोनों के ही मन में कई सवाल चल रहे होते हैं। मन में घबराहट के साथ खुशी भी होती है। लेकिन अक्सर कहते हैं कि इस रात में लड़कियां लड़कों से अधिक घबराई हुई होती हैं। लेकिन सिर्फ लड़कियां ही नहीं, लड़कों के भी मन में कई बातें चल रही होती हैं। खास्तुर से जब बात अरेंज्ड मैरिज की हो। तो चलिए आपको बताते हैं कि शादी की पहली रात अरेंज्ड मैरिज में लड़का किन बातों को लेकर परेशान रहता है:

1. क्या गिफ्ट दें

केयर कह लें या पहले इम्प्रैशन की बात हो, लड़के लड़कियों को शादी की पहली रात ब्गिफ्त देना जरूर पसंद करते हैं। लेकिन क्या गिफ्ट दें इसे लेकर बहुत दुविधा में रहते हैं। लड़के यही सोचते रहते हैं कि क्या खरीदा जाए और जब खरीद भी लेते हैं तब भी उनके मन में यह सवाल चलता रहता है कि क्या लड़की को उनका तोहफा पसंद आएगा या नहीं।

2. बात कैसे शुरू करें

यह सवाल लड़का और लड़की दोनों के मन में आता है लेकिन अमूमन लड़कियां लड़के की तरफ से ही बात शुरू होने का इन्तजार करती हैं। इसलिए लड़कों को इस बात की चिंता ज्यादा होती है कि शादी की पहली रात बात शुरू कैसे करें और आखिरकार बात क्या की जाए। भले ही दोनों शादी से पहले बहुत बार मिल चुके हों, फोन और पर्सनल मीटिंग में भी कई बातें हो गई हो लेकिन फिर भी इस खास रात में कैसे लड़की को कम्फर्टेबल महसूस कराएं, इस बात की चिंता में रहते हैं लड़के। 

3. पार्टनर को जानने की एक्साइटमेंट

शादी से पहले कितनी ही बातें क्यूं ना कर लें लेकिन एक छत के नीचे, बंद कमरे में वो कैसे बात करेगी, किस तरह का बर्ताव करेगी, यह सब जानने में इच्छुक होते हैं लड़के। हालांकि किसी का स्वभाव जानने में कुछ दिन लग जाते हैं लेकिन फिर भी सी खास रात में लड़कों को लड़की को करीब से जानने की एक्साइटमेंट होती है।

यह भी पढ़ें: शादी की पहली रात भूल से भी ना करें ये 5 गलतियां

4. वो क्या सोच रही होगी

अरेंज्ड मैरिज में एक दूसरे को जानने समझने में काफी समय लग जाता है। शादी से पहले कितनी ही बातें क्यूं ना कर लें, लेकिन फिर भी पार्टनर के साथ कम्फर्टेबल होने में समय लगता है। ऐसे में पार्टनर के दिमाग में क्या चल रहा है इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल होता है। और लड़कों के दिमाग में शादी की पहली रात ये बात घूमती रहती है कि आखिर लड़की उसके बारे में क्या सोच रही होगी। 

Web Title: 4 things men think on their first wedding night in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे