लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Congress Candidate List: कांग्रेस की पहली सूची में सचिन पायलट के कई करीबी, राजस्थान के कुछ मंत्रियों के नाम भी शामिल, देखें 33 प्रत्याशियों की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2023 16:54 IST

Rajasthan Congress Candidate List: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाम भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगहलोत को विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा से ही उम्मीदवार बनाया गया है। मौजूदा विधायकों या मंत्रियों के नाम ही इस सूची में हैं।कांग्रेस की सूची में किसी नाम को चौंकाने वाला नहीं माना जा रहा है।

Rajasthan Congress Candidate List: कांग्रेस ने राजस्थानविधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाम भी शामिल हैं।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, गहलोत को उनके विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा से ही उम्मीदवार बनाया गया है। पायलट टोंक से चुनाव लड़ेंगे जहां से वह वर्तमान विधायक हैं। कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी को उनके वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र नाथद्वारा से उम्मीदवार बनाया है।

सूची इस प्रकार है:

 1. नोहर — अमित चाचाण

2 .कोलायत — भंवर सिंह भाटी

3. सादुलपुर — कृष्णा पूनिया

4. सुजानगढ़ (अजा)— मनोज मेघवाल

5. मंडावा — रीटा चौधरी

6. लक्ष्मणगढ़ — गोविंद सिंह डोटासरा

7. विराटनगर — इंद्राज सिंह गुर्जर

8. मालवीय नगर — अर्चना शर्मा

9. सांगानेर — पुष्पेंद्र भारद्वाज

10. मुंडावर — ललित कुमार यादव

11. अलवर ग्रामीण (अजा) — टीकाराम जूली

12 सिकराय (अजा) — ममता भूपेश

13. सवाई माधोपुर — दानिश अबरार

14. टोंक — सचिन पायलट

15. लाडनूं — मुकेश भाकर

16. डीडवाना — चेतन सिंह चौधरी

17. जायल (अजा) —मंजू देवी

18. डेगाना — विजयपाल मिर्धा

19. परबतसर — रामनिवास गावड़िया

20. ओसियां — दिव्या मदेरणा

21. सरदारपुरा — अशोक गहलोत

22. जोधपुर — मनीषा पंवार

23. लूणी — महेंद्र विश्नोई

24. बायतु — हरीश चौधरी

25. वल्लभनगर —प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत

26. डूंगरपुर (अजजा) — गणेश घोघरा

27. बागीडोरा (अजजा) — महेंद्रजीत सिंह मालवीय

28. कुशलगढ़ (अजजा) — रमीला खड़िया

29. प्रतापगढ़ (अजजा) — रामलाल मीणा

30. भीम — सुदर्शन सिंह रावत

31. नाथद्वारा — सी पी जोशी

32. मांडलगढ़ — विवेक धाकड़

33. हिंडोली — अशोक चांदना।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ से टिकट दिया गया है जहां से वह वर्तमान में विधायक हैं। कांग्रेस की पहली सूची में राजस्थान के कुछ मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। भंवर सिंह भाटी को कोलायत, महेंद्रजीत मालवीय को बागीडोरा, टीकाराम जूली को अलवर ग्रामीण व ममता भूपेश को सिकराय से उम्मीदवार बनाया गया है।

बायतू से पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, ओसियां से दिव्या मदेरणा, सादुलपुर से कृष्णा पूनिया को उम्मीदवार बनाया गया है। जयपुर शहर की बात की जाए तो कांग्रेस ने मालवीय नगर से अर्चना शर्मा व सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज को मैदान में उतारा है।

सूची में जिन उम्मीदवारों को पायलट का करीबी माना जाता है उनमें परबतसर से उम्मीदवार बनाए गए रामनिवास गावड़िया व लाडनूं से उम्मीदवार बनाए गए मुकेश भाकर का नाम शामिल है। कांग्रेस की सूची में किसी नाम को चौंकाने वाला नहीं माना जा रहा है। ज्‍यादातर मौजूदा विधायकों या मंत्रियों के नाम ही इस सूची में हैं।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने गत बुधवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की थी। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। 

टॅग्स :राजस्थानविधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2023अशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा