Jhalrapatan Assembly Election Results 2023: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 51798 वोट से आगे, जानें कांग्रेस और नोटा का हाल
By सतीश कुमार सिंह | Published: December 3, 2023 01:01 PM2023-12-03T13:01:03+5:302023-12-03T13:36:46+5:30
Jhalrapatan Assembly Election Results 2023: आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा 199 में से 112 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 72 सीट पर आगे है।

file photo
Jhalrapatan Assembly Election Results 2023: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बड़ी बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार भाजपा नेता राजे झालरापाटन सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 51798 मतों से आगे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रुझान में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं।
#RajasthanAssemblyElection2023 | Former CM and BJP candidate from Jhalrapatan, Vasundhara Raje leading by a margin of 51,484 votes after the 21st round of counting, garnering a total of 1,21,682 votes so far.
— ANI (@ANI) December 3, 2023
(File photo) pic.twitter.com/SXbjlZrPZV
विद्याधर नगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार दीया कुमारी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 40,941 मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। आयोग की वेबसाइट के अनुसार, झोटवाड़ा सीट पर भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक चौधरी से 940 मतों से पीछे हैं, वहीं आमेर सीट पर भाजपा नेता सतीश पूनियां कांग्रेस नेता प्रशांत शर्मा से 1,680 मतों से आगे हैं।
तिजारा सीट पर भाजपा नेता बाबा बालक नाथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 9,667 मतों से आगे हैं। तारानगर सीट पर भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ कांग्रेस नेता नरेन्द्र बुडानियां से 7,124 मत से पीछे हैं। आयोग के अनुसार, कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में सरदारपुरा सीट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 12,479 मतों से आगे हैं।
मंत्री बृजेन्द्र ओला, टीकाराम जूली एवं उदयलाल आंजना भी अपनी-अपनी सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। टोंक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 2,767 मतों से आगे हैं। आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा 199 में से 113 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 71 सीट पर आगे है।