लाइव न्यूज़ :

झालावाड़, बूंदी और बांसवाड़ा में सिंचाई परियोजनाओं पर खर्च होंगे 156.13 करोड़ रुपये, राजस्‍थान सरकार ने दी चुनावी सौगात!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2023 17:52 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल संसाधन विभाग से संबंधित पांच विकास कार्यों हेतु 156.13 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसिंचाई तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर विकास कार्य करा रही है। गागरीन सिंचाई परियोजना में आवश्यक सिंचाई सुविधा के कार्य कराए जाएंगे। बांसवाड़ा जिले के कूपड़ा गांव में अनास नदी पर एनिकट का निर्माण कराया जाएगा।

जयपुरः राजस्‍थान सरकार ने झालावाड़, बूंदी व बांसवाड़ा जिले में सिंचाई परियोजनाओं के लिए 156.13 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। एक सरकारी बयान के अनुसार राज्य सरकार राज्‍य में सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर विकास कार्य करा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल संसाधन विभाग से संबंधित पांच विकास कार्यों हेतु 156.13 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।

इस राशि से झालावाड़ जिले में राजगढ़ मध्यम सिंचाई परियोजना में फव्वारा पद्धति के विकास कार्य, घुघवा लघु सिंचाई परियोजना में निर्माण कार्य तथा गागरीन सिंचाई परियोजना में आवश्यक सिंचाई सुविधा के कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही बूंदी जिले में उतराना माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना में निर्माण कार्य तथा बांसवाड़ा जिले के कूपड़ा गांव में अनास नदी पर एनिकट का निर्माण कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने राज्य बजट 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी। एक अन्‍य आदेश के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के छह नवीन कार्यालय खोलने एवं इन कार्यालयों के संचालन हेतु 52 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

प्रस्ताव के अनुसार, नागौर जिले के कुचामन में वृत्त (अधीक्षण अभियंता) कार्यालय, जायल में खंड (अधिशाषी अभियंता) कार्यालय तथा डेह में उपखंड (सहायक अभियंता) कार्यालय खोला जाएगा। इसके साथ ही सीकर जिले के खंडेला में खंड (अधिशाषी अभियंता) कार्यालय एवं अजमेर के सावर तथा अलवर के भिवाड़ी में उपखंड (सहायक अभियंता) कार्यालय खोले जाने की स्वीकृति दी गई है।

अजमेर में जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए 31.14 करोड़ रुपये मंजूर

राजस्‍थान सरकार ने अजमेर शहर में जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए 31.14 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। एक सरकारी बयान के अनुसार अजमेर में सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलापूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 31.14 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी प्रदान की है।

बयान के मुताबिक अवांटित राशि से अजमेर में पाइप लाइन संबंधी तथा अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे। अजमेर जलापूर्ति योजना के तहत वर्ष 2023-24 में 12 करोड़ रुपये, वर्ष 2024-25 में 16 करोड़ रुपये एवं वर्ष 2025-26 में 3.14 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस सम्बन्ध में घोषणा की गई थी।

एक अन्‍य फैसले के तहत पर्यटन विभाग सिरोही जिले के दुदीया तालाब का सौन्दर्यीकरण करेगा। साथ ही, जिले के इस्बोर महादेव मंदिर के पास घाट का निर्माण कार्य भी किया जाएगा जिसके लिए 2.21 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

टॅग्स :अशोक गहलोतकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा