लाइव न्यूज़ :

जयपुरः तीन ट्रक में टक्कर, आग में पांच लोगों और 12 मवेशियों की जिंदा जलने से मौत, मरने वाले में बिहार और हरियाणा निवासी, पुलिस जांच शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2023 22:18 IST

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जयपुर ग्रामीण) दिनेश शर्मा ने बताया कि हादसा जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूदू के पास बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क किनारे खड़े दो ट्रकों में से एक ट्रक को एक अन्य बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी।आग ने तीनों ट्रक को चपेट में ले लिया। चालक खलासी सहित पांच लोगों जबकि ट्रक में ले जाये जा रहे 12 से अधिक मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

जयपुरः जयपुर ग्रामीण के दूदू थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तीन ट्रक के आपस में टकरा जाने बाद लगी आग में पांच लोगों और 12 मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जयपुर ग्रामीण) दिनेश शर्मा ने बताया कि हादसा जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूदू के पास बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे हुआ।

उन्होंने बताया कि सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों में से एक ट्रक को एक अन्य बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके बाद लगी आग ने तीनों ट्रक को चपेट में ले लिया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक में लगी आग में एक ट्रक में सवार चालक खलासी सहित पांच लोगों जबकि ट्रक में ले जाये जा रहे 12 से अधिक मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

दूदू के सर्किल अधिकारी जुल्फिकार ने बताया कि हादसे के समय ट्रक में हरियाणा निवासी पवन (28), संजू (18), धर्मवीर (34) और बिहार के छपरा जिला निवासी विजय (35) एवं बिजली (26) सवार थे। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों के यहां पहुंचने पर शवों की पहचान कर पोस्टमार्टम कराया जायेगा और मामला दर्ज किया जायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :जयपुरबिहारहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा