लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: कांग्रेस विधायक गुरुमीत सिंह कूनर का निधन, करणपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार लड़ रहे थे चुनाव

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 15, 2023 11:05 IST

राजस्थान के करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक गुरुमीत सिंह कूनर का बुधवार की सुबह निधन हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक गुरुमीत सिंह कूनर का बुधवार की सुबह निधन हो गया हैदिवंगत विधायक गुरुमीत सिंह कूनर करणपुर विधानसभा से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे थेविधायक कूनर ने साल 2018 के चुनाव में भी इसी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को वोटिंग होनी है लेकिन उससे पहले सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को जबरदस्त झटका लगा है। जी हां, करणपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी और विधायक गुरुमीत सिंह कूनर का बुधवार की सुबह निधन हो गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने 75 साल के विधायक गुरुमीत सिंह कूनर को करणपुर विधानसभा सीट से दोबारा मैदान में उतारा था। इससे पहले उन्होंने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से चुनाव जीता था।

विधायक कनूर के बेटे ने बयाता कि वो कुछ दिनों से बीमार थे और उनका इलाज राजधानी जयपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज चल रहा था।

उनके बेटे ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि परिवार दिवंगत कांग्रेस विधायक कनूर का शव एम्स से लेकर उनके पैतृक जन्मस्थान श्री गंगानगर ले जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

विधायक कनूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने शोक संदेश में कहा, "करणपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री गुरुमीत सिंह कूनर के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। लंबे समय से अस्वस्थ होने के बावजूद श्री कूनर अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। कूनर साहब का निधन एक अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस पार्टी और राजस्थान की राजनीति। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को साहस देने की प्रार्थना करता हूं।''

मालूम हो कि दिवंगत विधायक कूनर मौजूदा समय में भी करणपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्होंने2018 का चुनाव भी इसी सीट से जीता था। वह पहले 1998 और 2008 के विधानसभा चुनावों में निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे।

राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 163 सीटें जीतीं और राजस्थान में सरकार बनाई। वहीं साल 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 200 सदस्यीय सदन में 99 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने 73 सीटें जीतीं। इस तरह से साल 2018 में कांग्रेस ने अशोक गहलोत के नेतृत्व में सरकार बनाई थी।

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा