लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी का राजीव गांधी पर निशाना, कहा- 'दलालों के आगे हो जाते थे लाचार'

By स्वाति सिंह | Updated: June 2, 2018 21:04 IST

सीएम योगी कहा कि अब दलालों को परेशानी हो रही है, क्योंकि उनकी दलाली नहीं चल पा रही है। इसके साथ उन्होंने  राजीव गांधी को दलालों के आगे लाचार बताया।

Open in App

लखनऊ, 2 जून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हरदोई दौरे पर थे।  वहां उन्होंने संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। सीएम योगी कहा कि अब दलालों को परेशानी हो रही है, क्योंकि उनकी दलाली नहीं चल पा रही है। इसके साथ उन्होंने  राजीव गांधी को दलालों के आगे लाचार बताया। उन्होंने कहा '30 साल पहले जब कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी। तब मौजूदा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि वह विकाश के लिए 100 रुपये भेजते हैं, लेकिन प्रधान तक केवल 10 रुपये ही पहुंचता है। इसलिए बीजेपी ने पूरे 100 रुपये प्रधान के बैंक खाते में भेजने का काम किया है।'

सीएम ने आगे कहा, 'पहली बार देश में सबसे ज्यादा पैसे प्रधानों के अकाउंट में पहुंची है। आबादी के हिसाब से विकास के लिए इतना रुपया सांसदों, विधायकों तक को नहीं मिलता है। अब गांव के लोगों का जीवन स्तर उठेगा तो चेहरे पर खुशहाली आएगी। हरदोई पहुंचकर सीएम योगी प्रदर्शनी लोकार्पण और लाभार्थी प्रमाण पत्र तथा ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत प्रधानों के साथ बैठक किया। यहां ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम योगी ने साफ-सफाई पर जोर दिया है। उन्होंने कहा 'हम गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है'। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वह अपनी ग्राम सभाओं में न सिर्फ शौचालयों के निर्माण पर ध्यान दें, बल्कि लोगों को शौचालयों के इस्तेमाल के प्रति जागरुक भी करें। 

समीक्षा और पार्टी अधिकारीयों के साथ बैठक के लिए सीएम योगी का यह हरदोई जिले में पहला दौरा है। हालांकि, वह कई बार चुनावी सभाओं और नगरपालिका चुनाव के समय भी आ चुके है। सीएम योगी का लखनऊ से सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर हरदोई पहुंचे हैं, यहां वह आज शाम लगभग 5: 50 मिनट पर वापस जाएंगे।   

टॅग्स :योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा