लाइव न्यूज़ :

महागठबंधन को लेकर येचुरी ने स्टालिन से की मुलाकात, कहा- ये गठबंधन वास्तव में शक्ल लेगा

By भाषा | Updated: November 13, 2018 23:56 IST

येचुरी ने केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन बनाने के विपक्ष के प्रयास को आगे ले जाने के प्रयास के तहत मंगलवार को द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन से मुलाकात की।

Open in App

सीपीआई(एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन बनाने के विपक्ष के प्रयास को आगे ले जाने के प्रयास के तहत मंगलवार को द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन से मुलाकात की। येचुरी ने विश्वास जताया कि ऐसा गठबंधन वास्तव में शक्ल लेगा।येचुरी ने कहा कि नेताओं के ‘रूख’ से अधिक ‘‘जमीन पर लोग’’ होंगे जो उन्हें भारत बचाने के लिए ‘आगे’ बढ़ाएंगे और उन्हें साथ लाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वस्तुत: समर्थन करने वाले अभिनेता रजनीकांत के बयान पर प्रक्रिया जताते हुए येचुरी ने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 2004 और उनके बाद प्रधानमंत्री बने मनमोहन सिंह की 2014 में पराजय का उल्लेख किया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और पश्विम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के प्रयासों और यह पूछे जाने पर कि क्या एक ‘महागठबंधन’ एक वास्तविकता बनेगा, उन्होंने कहा, ‘‘यह होगा।’’ 

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल इस उद्देश्य के लिए अपने मतभेद दूर करने में सफल होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘नेताओं के रूख से अधिक, जमीन पर लोग होंगे जो उन्हें भारत को बचाने के लिए एकसाथ आने के लिए आगे बढ़ाएंगे और यह होगा।’’ उन्होंने कहा कि माकपा ने आगामी चुनाव के लिए तमिलनाडु में द्रमुक नीत मोर्चे का हिस्सा होने का निर्णय किया है, वह संभवत: अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की ओर इशारा कर रहे थे। 

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी उस गठबंधन का हिस्सा बनेगी जिसमें तृणमूल कांग्रेस या कांग्रेस होंगी, येचुरी ने कहा कि ‘‘भारत में गठबंधन हमेशा प्राथमिक रूप से पहले राज्य स्तर पर हुए हैं और हमेशा होंगे।’ रजनीकांत के इस बयान पर कि मोदी चुनावी रूप से मजबूत हैं, येचुरी ने 2004 और 2014 के लोकसभा चुनावों के परिणामों को याद किया। हालांकि यह भी कहा कि वह अभिनेता की फिल्मों के प्रशंसक हैं।

टॅग्स :सीताराम येचुरीमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

भारतकांग्रेस की बगैर सहमति के तेजस्वी यादव बन गए महागठबंधन विधायक दल के नेता, महागठबंधन के भविष्य को लेकर अटकलों की बाजार हुआ गरम

भारतBihar Elections Results: बिहार के 15 जिलों में महागठबंधन का नहीं खुल सका खाता, एनडीए ने कर दिया सूपड़ा साफ

भारतBihar Exit Polls: पोल ऑफ़ पोल्स ने NDA के लिए 150 सीटों के साथ साफ़ बहुमत का अनुमान लगाया, महागठबंधन 90 सीटों के साथ पीछे

भारतBihar Exit Polls: चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ के एग्जिट पोल में NDA को बहुमत, पिछड़ गया महागठबंधन, देखें सीटों का अनुमान

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा