लाइव न्यूज़ :

नंदीग्राम विधानसभाः सीएम ममता को पैर में चोट लगी, कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, राज्यपाल मिलने पहुंचे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2021 21:26 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देबनर्जी ने तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष सुव्रत बक्शी की उपस्थिति में हल्दिया सब डिविजनल कार्यालय में नामांकन दाखिल किया।दो किलोमीटर लंबे रोड शो में हिस्सा लिया और एक मंदिर में पूजा अर्चना की। पूर्वी मिदनापुर जिला परिषद के उपाध्यक्ष शेख सुफियान को बनर्जी का चुनाव एजेंट नियुक्त किया गया है।

नंदीग्रामः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान कथित रूप से धक्का दिये जाने की वजह से उनके एक पैर में चोट लगी है।

घटना शाम को उस वक्त घटी जब बनर्जी रियापारा इलाके में एक मंदिर के बाहर खड़ी थीं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी कार के बाहर खड़ी थी जिसका दरवाजा खुला था। मैं वहां मंदिर में प्रार्थना करने जा रही थी। कुछ लोग मेरी कार के पास आए और दरवाजे को धक्का दिया। कार का दरवाजा मेरे पैर में लग गया।’’ नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उपचार के लिए कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चोट लगने की वजह से उनके पैर में सूजन आ गयी और उन्हें बुखार जैसा लग रहा है। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि घटना के समय मौके पर कोई स्थानीय पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था।

नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर ‘हमला’ : आयोग ने मांगी रिपोर्ट

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले के संबंध में राज्य पुलिस से एक रिपोर्ट मांगी है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान रायपारा में मंदिर के पास अज्ञात लोगों द्वारा धक्का दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री के पैर में चोट लगी है।

नंदीग्राम में बनर्जी के मुकाबले भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को उतारा है। राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने राज्य प्रशासन से एक रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट तुरंत भेजनी होगी।’’ बनर्जी ने आरोप लगाया कि चार-पांच लोगों ने जब उन्हें धक्का दिया उस समय स्थानीय पुलिसकर्मी उनके पास नहीं थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में उनके पैर में चोट लगी है।

नंदीग्राम से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहीं बनर्जी ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे साजिश है। इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं क्योंकि मुख्यमंत्री को जेड-प्लस की सुरक्षा प्राप्त है।

बनर्जी को रात्रि विश्राम नंदीग्राम में ही करना था, लेकिन आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें कोलकाता लाया जा रहा है। वह पिछले दो दिन से पूर्ब मेदिनीपुर जिले में प्रचार कर रही थीं। आज दिन में ही उन्होंने हल्दिया में नामांकन पत्र दाखिल किया था। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021टीएमसीममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा