लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल चुनाव: दिनेश त्रिवेदी बीजेपी में हुए शामिल, 12 फरवरी को टीएमसी से दिया था इस्तीफा

By विनीत कुमार | Updated: March 6, 2021 13:00 IST

दिनेश त्रिवेदी ने पिछले महीने टीएमसी और राज्य सभा से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लग रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देदिनेश त्रिवेदी को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी की सदस्यता दिलाईजेपी नड्डडा ने दिनेश त्रिवेदी का बीजेपी में स्वागत करते हुए कहा- वे सही आदमी हैं जो गलत पार्टी में थेदिनेश त्रिवेदी ने नाटकीय तरीके से 12 फरवरी को बतौर टीएमसी सांसद राज्य सभा से इस्तीफा दिया था

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। हाल ही में पिछले महीने नाटकीय तरीके से राज्यसभा के पटल पर इस्तीफे की घोषणा करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। इसके कयास हालांकि पहले से लगाए जा रहे थे।

दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में वे बीजेपी में शामिल हुए। दिनेश त्रिवेदी ने 12 फरवरी को बतौर टीएमसी सांसद राज्य सभा से इस्तीफा दे दिया था। दिनेश त्रिवेदी ने ये कहते हुए इस्तीफा दिया था कि पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा और इस बारे में कुछ भी कर पाने में अपनी असमर्थता के कारण उन्हें 'घुटन' महसूस हो रही है।

नड्डा ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि त्रिवेदी एक सही आदमी हैं जो गलत पार्टी के साथ थे।

वहीं, त्रिवेदी ने कहा कि ये मौका उनके लिए स्वर्णिम पल है जिसका उन्हें इंतजार था। उन्होंने कहा कि जनत सर्वोपरि है। त्रिवेदी ने टीएमसी का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि वहां परिवार की सेवा होती है।

बता दें कि दिनेश त्रिवेदी 2009 से 2019 तक बंगाल की बैरकपुरसीट से लोकसभा सांसद रहे हैं। साल 2020 में वे राज्यसभा पहुंचे। इससे पहले 1990 से 1996 और 2002 से 2008 के बीच भी वे राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। मनमोहन सिंह की सरकार में 2010 से 2011 तक स्वास्थ्य राज्यमंत्री और फिर 2011 से 2012 के बीच दिनेश त्रिवेदी रेल मंत्री भी रहे हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021टीएमसीममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा