लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः भाजपा को झटका, पूर्व विधायक BJP छोड़ वापस तृणमूल कांग्रेस में लौटे

By भाषा | Updated: July 31, 2020 20:51 IST

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, '' हम विप्लव मित्रा का स्वागत करके प्रसन्न हैं। ममता बनर्जी ने 21 जुलाई को शहीद दिवस की रैली के दौरान पुराने नेताओं से पार्टी में वापस आने को कहा था। मित्रा ने उसी पर वापसी की है।''

Open in App
ठळक मुद्देमित्रा के साथ ही उनके छोटे भाई और अन्य समर्थक भी तृणमूल कांग्रेस में दोबारा शामिल हुए।दक्षिण दिनाजपुर जिले की हरिरामपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक रहे मित्रा पिछले साल जून में भाजपा में शामिल हो गए थे।

कोलकाताः उत्तरी बंगाल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक विप्लव मित्रा करीब एक साल बाद ही भाजपा का दामन छोड़ शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस में वापस आ गए। दक्षिण दिनाजपुर जिले की हरिरामपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक रहे मित्रा पिछले साल जून में भाजपा में शामिल हो गए थे।

मित्रा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में लौटना उनके लिए ''घर वापसी'' जैसा है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, '' हम विप्लव मित्रा का स्वागत करके प्रसन्न हैं। ममता बनर्जी ने 21 जुलाई को शहीद दिवस की रैली के दौरान पुराने नेताओं से पार्टी में वापस आने को कहा था। मित्रा ने उसी पर वापसी की है।'' मित्रा के साथ ही उनके छोटे भाई और अन्य समर्थक भी तृणमूल कांग्रेस में दोबारा शामिल हुए।

बंगाल भाजपा नेताओं ने शाह से पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत मामलों में सीबीआई जांच की मांग की

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की मौत के मामलों में सीबीआई जांच की मांग की। इसी सप्ताह इनमें से एक कार्यकर्ता का शव पूर्वी मिदनापुर और दूसरे का दक्षिण 24 परगना जिलों में लटकता पाया गया था।

लोकसभा सांसद सौमित्र खान और निशीथ प्रामाणिक ने नयी दिल्ली में शाह से मुलाकात की और दक्षिण 24 परगना के घोड़ा मारा इलाके में बृहस्पतिवार को हुई 52 वर्षीय गौतम पात्रा की मौत और बुधवार को पूर्वी मिदनापुर जिले के रामनगर इलाके में पूर्णचंद्र दास (44) की मौत के मामलों की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया।

उन्होंने एक बयान में कहा, '' पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से धराशायी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या की जा रही है और उन्हें आत्महत्या दर्शाने के लिए पेड़ों से लटकाया जा रहा है।''

बयान के मुताबिक, '' पिछले दो दिन में, हमारी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के शव पेड़ से लटकते पाए गए। हमने दोनों भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। हमने अमित शाह से दोनों मामलों में सीबीआई जांच का आग्रह किया है।'' भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं की मौत के मामले में तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को निराधार करार दिया है। 

टॅग्स :वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीजेपी नड्डाअमित शाहटीएमसीकोलकाताभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा