Video:जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रियंका गांधी के पास पहुंचा युवक, हरकत में आए सुरक्षा कर्मी, प्रियंका ने पास बुलाकर की बात
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2019 15:37 IST2019-12-28T15:37:38+5:302019-12-28T15:37:38+5:30
सुरक्षा कर्मी व पास बैठे नेताओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। लेकिन, इसके बाद प्रियंका ने युवक को पास बुलाकर उससे बात की और उसके बाद उसे वापस भेज दिया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के सुरक्षा घेरा को तोड़कर युवक उनके पास पहुंच गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मी व पास बैठे नेताओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। लेकिन, इसके बाद प्रियंका ने युवक को पास बुलाकर उससे बात की और उसके बाद उसे वापस भेज दिया।
#WATCH Man breaches security of Priyanka Gandhi Vadra at a party event in Lucknow on Congress foundation day, gets to meet her. pic.twitter.com/v4UtwedMF2
— ANI UP (@ANINewsUP) December 28, 2019
बता दें कि पार्टी की स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में मेरठ एसपी द्वारा प्रदर्शकारियों को पाकिस्तान जाने वालो बयान पर प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि भारत का संविधान किसी भी नागरिक के साथ इस भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता और जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
भारत का संविधान किसी भी नागरिक के साथ इस भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता और जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 28, 2019
भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साम्प्रदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की कोई कद्र ही नहीं है pic.twitter.com/aR1L6bgSbG
उन्होंने कहा कि भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साम्प्रदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की कोई कद्र ही नहीं है।