लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Political Crisis: BJP के सहयोगी ने वसुंधरा राजे पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- पूर्व सीएम दे रही हैं सरकार बचाने में अशोक गहलोत का साथ

By सुमित राय | Updated: July 16, 2020 21:07 IST

बीजेपी की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकत्रांतिक पार्टी (आरएलपी) के अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर सरकार बचाने के लिए अशोक गहलोत की मदद करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी की सहयोगी आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने वसुंधरा राजे पर बड़ा आरोप लगाया है। हनुमान बेनीवाल ने दावा किया है कि वसुंधरा राजे सरकार बचाने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का साथ दे रही हैं।

राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकत्रांतिक पार्टी (आरएलपी) के अध्यक्ष और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर बड़ा आरोप लगाया है। हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि वसुंधरा राजे सरकार बचाने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का साथ दे रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम विधायकों को फोन कर अशोक गहलोत का साथ देने के लिए कह रही हैं।

हनुमान वेनीवाल ने ये आरोप ट्वीट करके वसुंधरा राजे पर लगाए हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अशोक गहलोत की अल्पमत वाली सरकार को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही है। राजे द्वारा कांग्रेस के कई विधायकों को इस बारे में फोन भी किए गए!"

बेनीवाल ने राज्य में मुख्यमंत्री गहलोत व पूर्व मुख्यमंत्री राजे में 'गठजोड़' का आरोप भी अपने ट्वीट में लगाया है। उन्होंने लिखा, ‘‘राजस्थान में मुख्यमंत्री गहलोत व पूर्व मुख्यमंत्री राजे का गठजोड़ जनता के सामने खुलकर आ गया है। दोनों ने मिलकर एक दूसरे के शासन में दोनों के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाला है।’’

हालांकि वसुंधरा राजे या भाजपा ने आधिकारिक तौर पर हनुमान बेनीवाल के बयान पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

हनुमान बेनीवाल ने कहा पुख्ता सबूत है मेरे पास

अपने दूसरे ट्वीट में हनुमान बेनीवाल ने कहा कि इस बात का पुख्ता सबूत उनके पास है। उन्होंने ट्वीट में कहा, "पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने राजस्थान कांग्रेस में उनके करीबी विधायकों से दूरभाष पर बात करके उन्हें अशोक गहलोत का साथ देने की बात कही। सीकर और नागौर जिले के एक एक जाट विधायकों को राजे ने खुद इस मामले में बात करके सचिन पायलट से दूरी बनाने को कहा, जिसके पुख्ता प्रमाण हमारे पास है!"

राजस्थान हाई कोर्ट ने सुनवाई टाली

राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच राजस्थान हाई कोर्ट ने गुरुवार को बागी सचिन पायलट गुट के विधायकों पर अयोग्य ठहराए गए नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी। पायलट खेमे ने राजस्थान विधानसभा से असंतुष्ट विधायकों को अयोग्य ठहराने के कदम को चुनौती देने के लिए दायर अपनी याचिका में संशोधन के लिए समय मांगा है। विधायकों के वकील ने कहा कि याचिकाकर्ता संविधान की दसवीं अनुसूची में निहित दल-बदल विरोधी कानून को चुनौती देंगे।

टॅग्स :वसुंधरा राजेअशोक गहलोतसचिन पायलटराजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण