लाइव न्यूज़ :

बरसाना में आज लट्ठमार होली खेलेंगे सीएम योगी, पहले करेंगे गोबर गैस प्लांट का उद्घाटन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 24, 2018 13:23 IST

सीएम योगी लगभग 12 बजे मथुरा से बरसाना पहुंचेंगे। वहां वह रमेश बाबा की माताजी गौशाला में बनें गोबर गैस प्लांट का उद्घाटन करेंगे।

Open in App

लखनऊ, 24 फरवरी: बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा पहुंचे हैं। वहां पहुंचकर पहले सीएम  ने कृष्ण जन्मभूमि का भी दौरा किया। सीएम योगी ने कहा, 'हम अपने धार्मिक स्थलों को वर्ल्ड क्लास बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे दुनियाभर के पर्यटकों यहां आएं। उन्होंने यह भी कहा कि वे भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पर आते रहेंगे। ' 

मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा, 'मैंने पिछले 11 महीने में न किसी को ईद मनाने से रोका न क्रिसमस मनाने से, सभी अपने तरीके से आस्था व्यक्त करते हैं। धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सभी को है. इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का अधिकार भी हम सबको है।'

इसके बाद सीएम योगी लगभग 12 बजे मथुरा से बरसाना पहुंचेंगे। वहां वह रमेश बाबा की माताजी गौशाला में बनें गोबर गैस प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह राधा बिहारी इंटर कॉलेज बरसाना में एक जनसभा करने वाले हैं।  कॉलेज में होने वाली इस जनसभा में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी शामिल होने पहुंचे हैं।  यहां के बाद सीएम बरसाना मंदिर जाएंगें वहां वह राधा-रानी मंदिर के दर्शन करने के बाद बरसाना की लट्ठमार होली देखंगे। फिर 24 फरवरी की शाम 6 बजे रसोत्सव में हेमा मालिनी की डांस परफॉर्मेंस भी होने वाला हैं। फिर वहीं सूफी गायक कैलाश खेर का प्रोग्राम होगा।

बता दें कि बरसाने में लगभग 40 दिनों तक होली खेली जाती है। यहां की लठ्ठमार होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां महिलाएं लठ्ठमार होली के द्वारा अपना ताकत प्रदर्शन करती हैं।  माना जाता है कि भगवान कृष्ण अपने दोस्तों के साथ राधा से होली खेलने के लिए बरसाना आया करते थे, और राधा जी अपनी सहेलियों के साथ बांस की लाठियों से उन्हें दौड़ाती थीं।  इसके बाद से लठ्ठमार होली बरसाना की परंपरा बन गई।  यहां होली के मानाने के बाद अगले दिन नंदगांव का नंबर आता है।  यहां भी महिलाएं लाठियों से मारती हैं।  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशहोली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप