उत्तर प्रदेश विधान सभाः प्रियंका गांधी ने किया ऐलान-महीने में 20 दिन अपने प्रभार वाले जिलों में रहें कांग्रेस पदाधिकारी

By शीलेष शर्मा | Published: December 24, 2020 05:58 PM2020-12-24T17:58:47+5:302020-12-24T18:00:49+5:30

वर्चुअल मीटिंग के दौरान कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आपको मैदान में उतरना होगा।

uttar pradesh congress committee Priyanka Gandhi announces UP leader stay 20 days in districts in charge | उत्तर प्रदेश विधान सभाः प्रियंका गांधी ने किया ऐलान-महीने में 20 दिन अपने प्रभार वाले जिलों में रहें कांग्रेस पदाधिकारी

हर पदाधिकारी को एक -एक जिले की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। (file photo)

Highlightsउत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव है।प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी को 20 दिन तक अपने प्रभार वाले क्षेत्र में डेरा डालना होगा। 3 जनवरी से पूरे उत्तर प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत होगी।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश विधान सभा के 2022 में होने चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारी अभी से शुरू कर दी हैं।

कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सभी प्रभारी पदाधिकारियों को महीने में 20-22 दिन अपने जिम्मे वाले जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। प्रियंका ने बैठक बुलाई थी। 

बैठक में प्रियंका गाँधी ने पार्टी पदाधिकारियों को कहा कि वह संघठन को मज़बूत करने के लिए प्रदेश के हर जिले और शहर में लोगों से सीधे संवाद करें। प्रियंका की इस कार्य योजना के तहत प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी को 20 दिन तक अपने प्रभार वाले क्षेत्र में डेरा डालना होगा। 

3 जनवरी से पूरे उत्तर प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत होगी। हर पदाधिकारी को एक -एक जिले की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। वर्चुअल मीटिंग के दौरान प्रियंका ने सभी पदाधिकारियों को साफ़ किया कि इस अभियान में कोई कोताई स्वीकार नहीं होगी।

पार्टी सूत्र बताते हैं कि स्वयं प्रियंका गाँधी इस अभियान की अवधि में प्रदेश भर में सीधा संपर्क करेंगी और लोगों के बीच जा कर उन मुद्दों का पता लगायेंगी जिनको लेकर कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति बना सके।प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका ने प्रदेश के सचिव, महासचिव समेत तमाम पदाधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी है।

उन्होंने बताया कि प्रियंका ने साथ ही पिछले एक महीने से जारी 'संगठन सृजन अभियान' के तहत हर ब्लॉक में जाकर बूथ को मजबूत करने की मुहिम में और तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं। प्रियंका ने पदाधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में आगामी तीन जनवरी से प्रवास का कार्यक्रम शुरू करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाएं। 

Web Title: uttar pradesh congress committee Priyanka Gandhi announces UP leader stay 20 days in districts in charge

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे