लाइव न्यूज़ :

'राम सबके हैं', प्रियंका गांधी के बयान को केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बताया ने ऐतिहासिक यू-टर्न, कहा- कांग्रेस ने तो...'

By भाषा | Updated: August 5, 2020 01:41 IST

Ram Mandir Bhoomi Poojan: आज यानी 5 अगस्त को भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने जा रहा है। पीएम मोदी आज अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन में हिस्सा लेने जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- भगवान राम पर कांग्रेस का बयान एक ऐतिहासिक पलटी है।प्रियंका गांधी ने कहा- राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार (4 अगस्त) को यह कहते हुए कांग्रेस पर प्रहार किया कि जिस पार्टी ने भगवान राम के अस्तित्व से ही इनकार किया, वह अब इस मुद्दे पर पलटी मारकर उनका गुणगान कर रही है। उनका बयान तब आया है जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि भगवान राम सभी के हैं और वह आशा करती हैं कि अयोध्या में मंदिर का भमि पूजन अनुष्ठान राष्ट्रीय एकता का समारोह हो जाए।

शेखावत ने कहा, ‘‘ भगवान राम पर कांग्रेस का बयान एक ऐतिहासिक पलटी है। कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व से इनकार करते हुए (उच्चतम न्यायालय में) हलफनामा दिया था। यह उनकी लीला ही है कि उनके अस्तित्व को ही इनकार करने वाले इस राजनीतिक दल की महासचिव अब उनका गुणगान कर रही हैं।’’

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं। भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने। 

जानिए सुप्रीम कोर्ट में दिए गए किस  हलफनामे का जिक्र कर रहे हैं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

भाजपा नेता 2007 में तत्कालीन संप्रग सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में दिये गये उस हलफनामे का जिक्र कर रहे थे जिसमें कहा गया था कि भगवान राम के अस्तिव का कोई ऐतिहासिक सबूत नहीं है। मंत्री ने कहा कि राममंदिर का मुद्दा करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है।

कांग्रेस विधायकों की कथित खरीद-बिक्री के मामले में राजस्थान सरकार द्वारा राजद्रोह का मामला वापस लिये जाने पर शेखावत ने कहा कि यह राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा ऐसे आरोपों में एक कैबिनेट मंत्री पर मामला दर्ज करने की राजनीतिक साजिश भर है। अशोक गहलोत सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त के मामलों की जांच कर रहे राजस्थान के विशेष अभियान दल ने यह कहते हुए यह मामला भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को सौंप दिया कि राजद्रोह का मामला नहीं बनता है। 

टॅग्स :गजेंद्र सिंह शेखावतप्रियंका गांधीराम माधवअयोध्याभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा