लाइव न्यूज़ :

SDM पर भड़के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, बोले- किसकी मां की मजाल है जो गेट बंद कर दे

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 31, 2019 11:49 IST

बीजेपी से दोबारा टिकट मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर पहुंचे थे। काफिले में ज्यादा गाड़ियां होने की वजह से एसडीएम केके उपाध्याय ने उन्हें टोका को इस बात पर चौबे एसडीएम पर भड़क गए और उनसे बहस करने लगे।

Open in App

बिहार के बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे द्वारा एसडीएम के साथ बदसलूकी करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री एसडीएम को खरी-खोटी सुनाते हुए अपना रौब दिखा रहे हैं। साथ ही उन्होंने गुस्से में यह भी कह दिया कि किसकी मां की मजाल है जो गेट बंद कर दे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

काफिले में ज्यादा गाड़ियां होने की वजह से रोका

बीजेपी से दोबारा टिकट मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर पहुंचे थे। काफिले में ज्यादा गाड़ियां होने की वजह से एसडीएम केके उपाध्याय ने उन्हें टोका को इस बात पर चौबे एसडीएम पर भड़क गए और उनसे बहस करने लगे।

एसडीएम ने कानून उल्लंघन की बात की

इस वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एसडीएम गाड़ी रोककर कानून उल्लंघन की बात बता रहे हैं। इस बात पर अश्विनी चौबे गुस्सा करने लगते हैं और पूछते हैं कि यह किसका आदेश है। अफसर बार-बार समझाने की कोशिश करते है लेकिन चौबे का गुस्सा शांत नहीं होता है।

कार्यकर्ता लगा रहे थे नारे

एसडीएम लगातार उन्हें आचार संहिता के पालन की नसीहत देते हैं तो दूसरी तरफ चौबे शांत होने का नाम नहीं लेते हैं। इस बीच बड़ी संख्या में जुटे उनके कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगाने लगाते हैं और मंत्रीजी की गाड़ी वहां से निकल जाती है।

टॅग्स :बिहारलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा