लाइव न्यूज़ :

'अमित शाह और सीएम राजे के नेतृत्व में BJP को मिलेगी अबतक की सबसे बड़ी हार'

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 24, 2018 04:32 IST

बीजेपी से अलग हुए घनश्याम तिवाड़ी मुख्यमंत्री के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हों, लेकिन कभी स्कूल जमाने के मित्र रहे बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के मन में अब भी उनके लिए कहीं न कहीं अपनापन है।

Open in App

जयपुर, 24 जुलाई: भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने दावा किया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बीजेपी को अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। तिवाड़ी ने सोमवार को ये बात राजधानी में पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केन्द्रीय नेतृत्व को बाध्य किया है कि वे उनका समर्थन करें। अमित शाह किसी को मुख्यमंत्री बनाने या हटाने की ताकत नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि शाह ने 2019 तक किसी की शिकायत नहीं सुनने की बात कहकर कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। चुनाव में राजस्थान की जनता इस अपमान का बदला लेगी। 

इधर, बीजेपी से अलग हुए घनश्याम तिवाड़ी मुख्यमंत्री के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हों, लेकिन कभी स्कूल जमाने के मित्र रहे बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के मन में अब भी उनके लिए कहीं न कहीं अपनापन है। सैनी का यह भाव बीजेपी प्रदेश कार्यालय में उस समय सामने आया, जब उनसे पार्टी के नाराज नेताओं को लेकर सवाल किया गया। 

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने तिवाड़ी को लेकर कहा कि राजनीति में कोई किसी का स्थायी मित्र और शत्रु नहीं होता। राजनीति में सबके द्वार खुले रहते हैं। मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर आयोजित बैठक के बाद सैनी से जब उनसे पार्टी के नाराज नेताओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राजनीति में सब संभव है और जो नाराज हैं, उनको भी मनाया जाएगा।

सैनी ने कहा कि तिवाड़ी तो उनके पुराने मित्र हैं। प्रदेशाध्यक्ष से पूछा गया कि क्या तिवाड़ी के लिए बीजेपी के द्वार हर उस राष्ट्रभक्त के लिए खुले हैं, जो देश के विकास में भागीदार बनकर बीजेपी की मदद करना चाहता है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहवसुंधरा राजेराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

राजनीति अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप