लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: बिना अनुमति रैली निकालने पर हिरासत में लिए गए 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता

By भाषा | Updated: November 27, 2019 12:56 IST

पुलिस सूत्रों ने कहा कि मंगलवार को वरिष्ठ नेता गोपाल चंद्र रॉय और सुबल भौमिक सहित 134 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तीन घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ स्मृति रंजन लेंका ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने महात्मा गांधी के आदर्शों और शिक्षाओं के प्रसार के उद्देश्य से रैली आयोजित की थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिना अनुमति रैली निकालने पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया। पुलिस के अनुसार वे ‘‘सिर्फ यह सुनिश्चित कि भीड़ तितर-बितर हो जाए।

 त्रिपुरा में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि महात्मा गांधी की याद में बिना अनुमति रैली निकालने पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया। पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार वे ‘‘सिर्फ यह सुनिश्चित कि भीड़ तितर-बितर हो जाए।’’

पुलिस सूत्रों ने कहा कि मंगलवार को वरिष्ठ नेता गोपाल चंद्र रॉय और सुबल भौमिक सहित 134 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तीन घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ स्मृति रंजन लेंका ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने महात्मा गांधी के आदर्शों और शिक्षाओं के प्रसार के उद्देश्य से रैली आयोजित की थी। यह गांधी विचार संध्या पदयात्रा थी।

यह किसी के विरोध में नहीं की गई थी। लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा और उन्हें प्रताड़ित किया।’’ उन्होंने कहा कि अग्रिम आवेदन भेजने के बावजूद रैली को अनुमति नहीं मिली थी। सूत्रों के मुताबिक रैली रोकने के लिए पुलिस ने अगरतला सर्किट हाउस के पास एक बैरिकेड लगाया था।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के बैरिकेड से आगे बढ़ने की कोशिश करने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के आरोप को नकारते हुए पश्चिम अगरतला पुलिस स्टेशन के प्रभारी सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा, “ हमें यह सुनिश्चित करना था कि बिना अनुमति रैली वाली इस भीड़ को इस भीड़ तितर-बितर किया जाए। कुछ घंटों बाद हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया गया।

टॅग्स :त्रिपुराकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप