लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा CM के महाभारत के समय इंटरनेट-सैटेलाइट की मौजूदगी वाले बयान को लेकर समर्थन में आए ये BJP नेता

By स्वाति सिंह | Updated: April 19, 2018 04:02 IST

असम के बीजेपी सांसद राम प्रसाद शर्मा ने बिप्लब देब इस बयान के लिए का धन्यवाद दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 अप्रैल: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के लाखों साल पहले इण्टरनेट और सैटेलाइट होने का बयान को लेकर विपक्षी मजाक बना रहे है।  इसी बीच बीजेपी ने उनके इस बयान का समर्थन किया है। असम के बीजेपी सांसद राम प्रसाद शर्मा ने बिप्लब देब इस बयान के लिए का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि 'सच पर रोशनी डालने के लिए मैं बिप्लब देब जी को धन्यवाद देता हूं। उनका नाम बिप्लब है, इसीलिए उन्होंने इस प्रकार कि क्रान्तिकारी बातें की। महाभारत के समय संजय ने एक टीवी का किरदार निभाया था। क्योंकि धृतराष्ट्र अंधे थे, और वह देख नहीं पा रहे थे कि रणभूमि में क्या हो रहा है।  संजय ने उसे देखकर धृतराष्ट्र को बताया था।  यह केवल महाभारत और रामायण की नहीं बल्कि वेदों में दर्ज विज्ञान है जो अब इस दुनिया में नहीं है। इसके साथ ही शर्मा ने कहा कि नासा ने वेदों से ही विज्ञान की जानकारियां प्राप्त की हैं।

ये भी पढ़े: त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने कहा- महाभारत में था इंटरनेट-सैटेलाइट, लोगों ने ऐसे ली चुटकी

बता दें कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दावा किया था कि महाभारत के दिनों में इंटरनेट और अत्याधुनिक उपग्रह संचार प्रणाली मौजूद थी। उन्होंने मंगलवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली ( पीडीएस ) कंप्यूटरीकरण एवं सुधार से जुड़ी एक क्षेत्रीय कार्यशाला में कहा कि महाभारत में इस बात का उल्लेख है कि संजय ने नेत्रहीन राजा धृतराष्ट्र को पांडवों और कौरवों के बीच जारी युद्ध का आंखों देखा हाल बयां किया था। 

मुख्यमंत्री ने कहा था, 'संचार संभव था क्योंकि उस समय हमारी तकनीक अत्याधुनिक और विकसित थी। हमारे पास इंटरनेट एवं उपग्रह संचार प्रणाली थी। ऐसा नहीं है कि महाभारत काल में इंटरनेट या मीडिया मौजूद नहीं था। मुझे नहीं पता कि मध्य युग , महाभारत काल एवं वर्तमान के बीच क्या हुआ।'

टॅग्स :बिप्लब कुमार देबभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

राजनीति अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?