लाइव न्यूज़ :

टीएमसी में एक और विद्रोह, बीरभूम से सांसद शताब्दी रॉय ने की बगावत, जानिए फेसबुक पर क्या लिखा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 15, 2021 17:53 IST

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पार्टी में उठापटक जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी एक-एक कर उनसे दूर होते जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशताब्दी रॉय ने संकेत दिया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ देंगी।सीएम ममता बनर्जी की करीबी रॉय ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा है। शताब्दी को 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बोलपुर में देखा गया था।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव है। शुभेंदु रॉय के बाद बीरभूम से सांसद शताब्दी रॉय ने बगावती तेवर दिखाए। 

शताब्दी रॉय ने संकेत दिया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ देंगी। 2009 में उन्होंने सीपीआई (एम) के लंबे समय से सांसद रामचंद्र डोम को हराकर बीरभूम सीट जीतीं। इसके बाद 2014 और 2019 के आम चुनाव में वह उसी निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनी गईं। 

सीएम ममता बनर्जी की करीबी रॉय ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी पार्टी से उन्हें दिक्कत हो रही है। वह शनिवार को निर्णय ले सकती हैं। किसी का नाम लिए बगैर पार्टी के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। शताब्दी को 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बोलपुर में देखा गया था।

शताब्दी ने लगातार तीन बार बीरभूम लोकसभा सीट जीती हैं। बीरभूम लोकसभा क्षेत्र के निवासियों को उनका संदेश, “मेरा आपसे निकट संपर्क है। मैं हर जगह जाना चाहती हूं। मैं आपके साथ होना पसंद करती हूँ। लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई चाहता है कि मैं आपके पास जाऊं। मुझे कई कार्यक्रमों के बारे में सूचित नहीं किया गया है। '' उन्होंने यह भी कहा कि वह इस फैसले की घोषणा शनिवार 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे करेंगी।

अभिनेत्री से सियासत में आई रॉय ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया है कि उनके संसदीय क्षेत्र में चल रहे पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में उन्हें नहीं बताया जा रहा है, और इससे वह ''मानसिक कष्ट'' हुआ है। इस पोस्ट से टीएमसी में हलचल मच गई है।

शुभेंदु रॉय सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता पहले ही टीएमसी का दामन छोड़ चुके हैं और अब बीरभूम से टीएमसी सांसद अभिनेत्री शताब्दी रॉय ने भी पार्टी से नाराजगी जाहिर की है जिसके बाद उनके भी पार्टी छोड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। शताब्दी रॉय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी में खुद को नीचा दिखाए जाने को लेकर दुख जाहिर किया।

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी रॉय से बात करेगी। राय के अलावा टीएमसी के एक और वरिष्ठ नेता तथा राज्य के मंत्री राजीव बनर्जी ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये कहा कि वह शनिवार दोपहर फेसबुक लाइव के जरिये अपने अगले कदम के बारे में बताएंगे। बनर्जी ने पार्टी से दूरी बना रखी है।

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनावकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा