लाइव न्यूज़ :

‘यह उपभोक्ता एप’ लॉच, सामान्य शिकायतों का निपटान 15 दिन में, हिंदी और अंग्रेजी में नि:शुल्क उपलब्ध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2019 20:05 IST

इस एप को पेश किए जान के बाद उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने मंगलवार को यहां कहा, ‘‘सरकार ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए यह अतिरिक्त मंच पेश किया है। उपभोक्ता हेल्पलाइन और उपभोक्ता अदालतों की भूमिका बनी रहेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि इस एप पर उपभोक्ता न केवल अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे बल्कि उनकी शिकायत पर क्या किया गया है।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि शिकायतों के निपटान में कम से कम समय लगे।

सरकार ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए एक एप पेश किया है। उपभोक्ता इस एप के जरिये आसानी से अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। उनकी शिकायतों का निपटान 60 दिन के भीतर किया जाएगा।

सरकार ने कहा है कि सामान्य शिकायतों का निपटान 15 दिन में हो जाएगा। वहीं कुछ जटिल किस्म की शिकायतों का निपटान 60 दिन में किया जाएगा। ‘यह उपभोक्ता एप’ दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में नि:शुल्क उपलब्ध होगी।

इससे एंड्रॉयड और आईओएस मंच पर डाउनलोड किया जा सकेगा। इस एप को पेश किए जान के बाद उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने मंगलवार को यहां कहा, ‘‘सरकार ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए यह अतिरिक्त मंच पेश किया है। उपभोक्ता हेल्पलाइन और उपभोक्ता अदालतों की भूमिका बनी रहेगी।’’

उन्होंने कहा कि इस एप पर उपभोक्ता न केवल अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे बल्कि उनकी शिकायत पर क्या किया गया है इसकी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि शिकायतों के निपटान में कम से कम समय लगे।

उपभोक्ता मामलों के सचिव अविनाश के श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायतकर्ता से संतोषजनक प्रतिक्रिया मिलने के बाद शिकायत का निपटान माना जाएगा। उपभोक्ताओं को एयरलाइंस, बैंकिग और विमानन सहित 42 क्षेत्रों के बारे में शिकायत दर्ज कराने के लिए मोबाइल एप पर पंजीकरण कराना होगा। इसके अलावा उपभोक्ता इस एप के जरिये सरकार को सुझाव भी दे सकेंगे। उन्होंने मोबाइल एप पर कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। 

टॅग्स :इंडियामोदी सरकाररामविलास पासवानदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा