लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान के बाद गरमायी सियासत, तेजस्वी यादव ने कहा- ठीक बा...ठीक बा...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2019 17:25 IST

तेजस्वी यादव कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. ऐसे में जब भाजपा के ही एक वरिष्ठ नेता प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अपनी ही पार्टी के सरकार को आईना दिखाने की कोशिश करे तो ऐसे में वे इसे भुनाने का कोई भी मौका छोड़ने के मूड में नहीं दिखे और ट्वीट कर अपनी बात को जाहिर कर दिया. 

Open in App

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के द्वारा दिये गये बयान के बाद बिहार में भी सियासत गर्मा गई है. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नितिन गडकरी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने गडकरी के बयान का समर्थन करते हुए लिखा है, ठीक बा... ठीक बा...

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. ऐसे में जब भाजपा के ही एक वरिष्ठ नेता प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अपनी ही पार्टी के सरकार को आईना दिखाने की कोशिश करे तो ऐसे में वे इसे भुनाने का कोई भी मौका छोड़ने के मूड में नहीं दिखे और ट्वीट कर अपनी बात को जाहिर कर दिया. 

वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले नितिन गडकरी के इस बयान के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. इससे पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ भी की थी. साथ ही तीन राज्यों में भाजपा को मिली हार के बाद गडकरी ने नेतृत्व पर भी निशाना साधा था. 

बता दें कि महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम के दौरान रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने चुनाव में किए गए वादों का जिक्र करते हुए कहा कि 'सपने दिखाने वाले नेता लोगों को अच्छे लगते हैं, पर दिखाए हुए सपने अगर पूरे नहीं किए तो जनता उनकी पिटाई भी करती है, इसलिए सपने वही दिखाओ जो पूरे हो सकते हैं, मैं सपने दिखाने वालों में से नहीं हूं, जो भी बोलता हूं वह डंके की चोट पर बोलता हूं.' 

लोकसभा चुनाव से पहले नितिन गडकरी के इस बयान के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. ध्यान देने वाली बात ये भी है कि गडकरी हाल के दिनों में कई ऐसे बयान दिए हैं, जिसको लेकर विपक्ष पीएम मोदी और भाजपा पर तंज कस रहा है. एक कार्यक्रम में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ भी की थी. साथ ही 3 राज्यों में मिली हार के बाद गडकरी ने नेतृत्व पर भी निशाना साधा था.

टॅग्स :तेजस्वी यादवनितिन गडकरीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं