लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की दीया-मोमबती जलाने की अपील पर आया लालू के बेटे का रिएक्शन, कहा- वैसे आप लालटेन भी जला सकते हैं

By सुमित राय | Updated: April 3, 2020 13:10 IST

पीएम मोदी ने कहा था कि घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में, खड़े रहकर, 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की अपील पर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का भी रिएक्शन आया।तेज प्रताप यादव ने ट्वीट किया कि वैसे आप लालटेन भी जला सकते हैं।आरजेडी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'अगर है अंधेरा तो लालटेन जलाना कब मना है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह 9 बचे वीडियो संदेश साझा कर 9 मिनट मांगे और प्रकाश फैलाने के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की सलाह दी। इसके बाद तेज प्रताप यादव ने लोगों को लालटेन जलाने की सलाह दे डाली।

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पीएम मोदी की अपील के बाद ट्वीट किया और लोगों को लालटेन जलाने की सलाह देने ललगे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'वैसे आप लालटेन भी जला सकते हैं!'

वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने भी इस पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 'अगर है अंधेरा तो लालटेन जलाना कब मना है।'

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, इस रविवार 5 अप्रैल को, हम सबको मिलकर, कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है। उसे प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है। इस 5 अप्रैल को हमें, 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण करना है। 130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।'

उन्होंने कहा, '5 अप्रैल, रविवार को रात 9 बजे मैं आप सबके 9 मिनट चाहता हूं। घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में, खड़े रहकर, 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं।'

टॅग्स :तेज प्रताप यादवराष्ट्रीय जनता दलनरेंद्र मोदीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव