लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेज प्रताप यादव ने छोड़ा बंगला, कहा- नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने कराया था भूत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 22, 2018 11:33 IST

राजद नेता तेज प्रताप यादव नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे थे।

Open in App

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे और राज्य सरकार में मंत्री रह चुके तेज प्रताप यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर "भूत कराने" का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उन्होंने इसी वजह से अपना आधिकारिक आवास इसलिए छोड़ दिया है। तेज प्रताप यादव ने कहा, "...मैंने वो कोठी छोड़ दी छोड़ने का फैसला किया क्योंकि नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इसमें भूत छोड़ दिया है। वे भूत मुझे परेशान कर रहे थे।"

तेज प्रताप यादव राजद, जदयू और कांग्रेस गठबंधन की नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे थे। तेज प्रताप यादव धार्मिक माने जाते हैं। वो शिव और कृष्ण का रूप धरकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर चुके हैं जो वायरल हो गई थीं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जाता रहा है कि तेज प्रताप यादव अपने आवास पर "शत्रु मारण जाप" भी करवा चुके हैं। लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, राबड़ी देवी और शैलेष कुमार इत्यादि पर सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति और आर्थिक भ्रष्टाचार इत्यादि का मामला दर्ज कर रखा है।

तेज प्रताव यादव और तेजस्वी यादव पर चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा न देने का भी आरोप है। साल 2015 में हुए बिहार विधान सभा चुनाव में राजद, जदयू और कांग्रेस के महागठबंधन को राज्य की 243 विधान सभा सीटो में से 178 सीटों पर जीत मिली थी। राजद को 80, जदयू को 72 और 27 सीटें कांग्रेस को मिली थीं। बीजेपी को महज 53 सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन जदयू और राजद का साथ ज्यादा दिन नहीं चल सका। करीब 20 महीने बाद ही नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़कर इस्तीफा दे दिया और उसके बाद जुलाई 2017 में बीजेपी के साथ मिलकर राज्य में दोबारा सरकार बना ली।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवबिहारआरजेडीतेजस्वी यादवनितीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया