लाइव न्यूज़ :

सर्वेः तेजी से बढ़ी कांग्रेस अध्यक्ष की लोकप्रियता, 46% ने बताया मोदी का सर्वोत्तम विकल्प हैं राहुल गांधी

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 22, 2018 08:42 IST

राहुल गांधी की लोकप्रियता पिछले दो सालों में 12 फीसदी तक बढ़ गई है। वह फरवरी 2016 के 32 फीसदी से अब 46 फीसदी पर आग गए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अगस्तः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। India Today-Karvy Insights Mood of the Nation (MOTN) के सर्वे में यह खुलासा हुआ है। इस जुलाई 2018 में हुए इस सर्वे में 46 फीसदी लोगों का मानना है कि भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी का सर्वोत्तम विकल्प राहुल गांधी हैं। जबकि दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को महज 8 फीसदी लोग ही नरेंद्र मोदी का विकल्प मानते हैं। इसमें चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि पी चिदंबरम को छह और प्रियंका गांधी को भी छह फीसदी लोग नरेंद्र मोदी के विकल्प के तौर पर देखते हैं।

जबकि अखिलेश यादव को महज चार फीसदी, अरविंद केजरीवाल को महज चार फीसदी, नवीन पटनायक को महज दो फीसदी, शरद पवार को महज दो फीसदी और सबसे बड़ी बात मायावती को भी महज दो फीसदी लोगों ने ही नरेंद्र मोदी का विकल्प बताया। इसके बाद के चंद्रशेखर राव को भी दो और चंद्रबाबू नायडू को एक फीसदी लोगों ने पीएम पद के लिए विपक्ष का सबसे मजबूत कैंडिडेट बताया है। इसमें यह आंकड़ा भी चौंकाता है कि ऊपर गिनाए गए सभी नामों में से कोई नहीं पर भी 5 फीसदी जनता सहमत है। यानी कि नमो के विकल्प के तौर पर विपक्ष के पास कोई विकल्प नहीं है। इसके अलावा 12 फीसदी ऐसे लोग भी हैं जिन्हें नहीं पता या वे अभी कुछ नहीं कह सकते इस मसले पर।

इंडिया टुडे- कर्वी इंसाइट्स के मूड ऑफ दी नेशन के इस सर्वे में यह भी बताया गया है कि 45 फीसदी हिन्दू, 47 फीसदी मुस्लिम और 52 फीसदी अन्य समुदाय के लोगों ने राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी के सर्वोत्तम विकल्प के तौर पर अपनी पहली पसंद बताई है।

तेजी से बढ़ी राहुल गांधी की लोकप्रियता

सर्वे के अनुसार फरवरी 2016 में यही सर्वे किया गया था तब केवल 32 फीसदी लोगों ने ही राहुल को अपनी पहली पसंद के तौर पर चुना था। जबकि अगस्त 2016 उनका ग्राफ तेजी से गिरकर महज 23 फीसदी ही रह गया था। फिर जनवरी 2017 में थोड़ा सुधरा और उनकी लोकप्रियता 28 फीसदी पहुंच गई थी। लेकिन जुलाई में वह फिर फिसले और उनकी लोकप्रियता महज 21 फीसदी ही बची। इसके बाद यह सर्वे जनवरी 2018 में किया गया। तब राहुल चौंकाते हुए राहुल की लोकप्रियता 45 फीसदी पहुंच गई। और अब जुलाई के सर्वे में यही लोकप्र‌ियता 46 फीसदी पर जा पहुंची है। गौरतलब है कि इंडिया टुडे- कर्वी इंसाइट्स के मूड ऑफ दी नेशन सर्वे देशभर के 12100 लोगों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है।

इस सर्वे उन सभी बहस-मुबाहिसों को विराम दे दिया है जिसमें विपक्ष पर अपना नेता चुनने को लेकर हो रही थीं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी के संयुक्‍त विपक्ष के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके सहयोगी दल ही उन्हें गंभीरता नहीं लेते। इसके बाद यह चर्चाएं भी काफी तेज हो गई ‌थीं कि कांग्रेस पीएम पद के लिए मायावती और ममता बनर्जी को आगे कर सकती है। वहीं, रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने और उनकी सक्रिय राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के बाद उनका नाम भी इस पद के लिए उछाला जा रहा था।

लेकिन इस सर्वे में ऐसे अटकलों को खारिज करते हुए राहुल गांधी को ही सबसे बेहतर विपक्ष नेता माना जा रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने हाल ही में एक बैठक कर यह तय किया था कि पीएम पद और संयुक्त विपक्ष के नेता पर अंतिम फैसला चुनाव बाद करेगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा