लाइव न्यूज़ :

स्पेशल रिपोर्ट: 9 दिसंबर को लोकसभा में मोदी सरकार पेश करेगी नागरिकता संशोधन विधेयक

By हरीश गुप्ता | Updated: December 5, 2019 14:27 IST

संसद का शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर तक चलेगा और मोदी सरकार के लिए यह विधेयक सबसे चुनौतीपूर्ण एजेंडा है.

Open in App
ठळक मुद्देइस साल जनवरी में लोकसभा में पारित यह विधेयक राज्यसभा में पेश नहीं किया जा सका था.नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 2016 में लोकसभा में पेश कर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजा गया था.

नरेंद्र मोदी सरकार 9 दिसंबर को नागरिकता (संशोधन) विधेयक (सीएबी) लोकसभा में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार (4 दिसंबर) को इस नए विधेयक को हरी झंडी दिखाई जिसमें असम के लोगों की संस्कृति और विरासत की रक्षा के उपाय हैं. साथ ही इसमें पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ जातीय समूहों की भावना का भी ख्याल रखा गया है.

इस विधेयक को सबसे पहले नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 2016 में लोकसभा में पेश कर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजा गया था. जेपीसी को पूरे तीन साल लगे और उसने इस साल जनवरी में इस पर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. यह विधेयक लोकसभा में पारित हो गया, लेकिन प्रस्तावित कानून पर राज्यसभा की मंजूरी के बिना संसद फरवरी में समाप्त हो गई. इससे यह विधेयक मूर्त रूप नहीं ले सका.

अब सरकार इस संशोधन विधेयक को सोमवार को लोकसभा में जबकि उसके अगले दिन इसे राज्यसभा में पेश करना चाहती है. संसद का शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर तक चलेगा और सरकार के लिए यह विधेयक सबसे चुनौतीपूर्ण एजेंडा है. सरकार को स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण राज्यसभा में यह विधेयक पास कराने में काफी कठिनाई होगी.

इस विधेयक में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के गैर-मुस्लिम शरणार्थियों के लिए भारतीय नागरिक बनना आसान बनाया गया है. इस साल जनवरी में लोकसभा में पारित यह विधेयक राज्यसभा में पेश नहीं किया जा सका था.

टॅग्स :नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016मोदी सरकारनरेंद्र मोदीसंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा