लाइव न्यूज़ :

राहुल अब मेरे भी बॉस हैं, राजस्थान उप-चुनाव की तरह कर्नाटक में भी बीजेपी को हराएंगे: सोनिया गांधी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 8, 2018 12:12 IST

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह हालिया राजस्थान उप-चुनाव में बीजेपी को हराया है उसी तरह वो कर्नाटक में अप्रैल-मई में होने वाले विधान सभा चुनाव में भी बीजेपी को हराएगी।

Open in App

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार (आठ फरवरी) को पार्टी की संसदीय दल के बैठक में कहा कि समान सोच वाली पार्टियों के साथ मिलकर कांग्रेस लोक सभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की हार सुनिश्चित की। सोनिया गांधी ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक, समावेशी और धर्रनिरपेक्ष परंपरा का "बचाने के  लिए" ये जरूरी है।  सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह हालिया राजस्थान उप-चुनाव में बीजेपी को हराया है उसी तरह वो कर्नाटक में अप्रैल-मई में होने वाले विधान सभा चुनाव में भी बीजेपी को हराएगी। सोनिया गांधी ने पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ा था। उनकी जगह उनके बेटे राहुल गांधी ने ली। 

सोनिया गांधी ने कहा कि देश में भय और डर का माहौल बना दिया गया है और उदारवादी, सेकुलर और लोकतांत्रिक परंपराओं को गंभीर धक्का पहुँचाया जा रहा है। सोनिया गांधी ने कहा कि बहुलतावादी संस्कृति सदियों से इस देश की ताकत रही है लेकिन अब चे छिज रही है। सोनिया गांधी ने कहा कि देश में सस्थाओं को "बर्बाद" किया जा रहा है। सोनिया गांधी ने कहा कि संसद, न्यायपालिका, मीडिया और नागरिक समाज जैसी संस्थाएँ जो लोकतंत्र का आधार हैं उनपर हमला किया जा रहा है। 

सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेसनीत यूपीए सरकारों की योजनाओं का ही नाम और रंग-रुप बदलकर उन्हें नया बता कर पेश कर रही है। सोनिया ने कहा, "हमें मानना होगा कि ये सही है कि नए नाम आकर्षक और लुभावने हैं लेकिन ये मामला अधिकतम प्रचार, न्यूनतम सरकार का लग रहा है...अगर इस सरकार की मानें तो भारत में मई 2014 से पहले कुछ हुआ ही नहीं था।"  सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर मोदी सरकार की नीति की भी आलोचना की। सोनिया ने कहा कि सरकार राज्य के विकास की अनदेखी कर रही है।

सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा कि "अब वो मेरे भी बॉस हैं- इसमे कोई शक नहीं होना चाहिए- और मैं जानती हूँ कि आप सब लोग उनके साथ मिलकर समर्पण, वफादारी और उत्साह के साथ काम करेंगे जैसे आप लोगों ने मेरे साथ काम किया था।" सोनिया गांधी ने कहा कि लोक सभा चुनाव इस साल के अंत तक भी हो सकते हैं। नरेंद्र मोदी सरकार मई 2014 में बनी थी। मोदी सरकार का कार्यकाल मई 2019 में खत्म होगा लेकिन बीजेपी के कई नेता लोक सभा चुनाव कई राज्यों के विधान सभा चुनावों के साथ कराने की कराने की वकालत कर चुके हैं। 

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसबीजेपीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह