लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, कार्यक्रम स्थल में घुसे 4 खालिस्तान समर्थक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 26, 2018 12:40 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के जर्मनी दौरे के बाद दो दिन के ब्रिटेन दौरे पर गये थे। शनिवार को ब्रिटेन दौरे के आखिरी दिन उन्होंने भारतीय मूल के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Open in App

ब्रिटेन के दो दिवसीय दौरे पर गये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में बड़ी चूक हुई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक खालिस्तानी समर्थक राहुल के एक कार्यक्रम में घुस गये और उन्होंने खालिस्तान समर्थक नारे भी लगाए। 

रिपोर्ट के अनुसार तीन पुरुष और एक महिला खालिस्तानी समर्थक राहुल के कार्यक्रम में घुसपैठ करने में सफल रहे। 

राहुल का कार्यक्रम रमादा होटल में था जिसमें कांग्रेस के करीब एक हजार भारतीय मूल के समर्थक इकट्ठा थे। 

रिपोर्ट के अनुसार खालिस्तानी समर्थक कुछ घण्टों तक राहुल के कार्यक्रम में बैठे रहे। आयोजकों को जब उनकी मौजूदगी का पता चला तो उन्होंने खालिस्तान समर्थकों को बाहर निकलने के लिए कहा लेकिन वो नहीं माने तो पुलिस बुलानी पड़ी।

 राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी की उनके दो सिख अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी  थी।

स्टेज पर गाना गवा कर लोगों का ध्यान बँटाया गया

ब्रिटिश समय के अनुसार शाम के करीब 7.45 बजे यह घटना हुई। काफी संख्या में सुरक्षा बलों ने खालिस्तान समर्थकों  के टेबल को घेर लिया। ज्यादा लोगों का ध्यान इस घटनाक्रम पर न जाए इसलिए स्टेज पर एक गायक को गाने के लिए भेजा गया। 

जब पुलिस ने इन लोगों को बाहर निकाला तो वो 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने लगे। सभी खालिस्तान समर्थकों ने काली पगड़ी और काले कपड़े पहन रखे थे।

खालिस्तान समर्थकों को कार्यक्रम स्थल से निकाले जाने के करीब 30 मिनट बाद राहुल गांधी वहाँ पहुँचे। टीओआई के अनुसार कुछ संगठन राहुल के दौरे से पहले ही व्हाट्सऐप ग्रुप पर कार्यक्रम में व्यवधान की तैयारी कर रहे थे।

क्या है खालिस्तान?

कुछ सिख अलगाववादी भारत के पंजाब एवं अन्य इलाकों को अलग सिख राष्ट्र बनाने की माँग करते हैं।

सिख आतंकवादी जनरैल सिंह भिंडरावाले सिख अलगाववादियों का सरगना था। 

भिंडरावाले ने अपनी निजी सेना बना ली थी और अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पर कब्जा कर  लिया था।

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भिंडरावाले को स्वर्ण मंदिर से निकालने के लिए भारतीय सेना को आदेश दिया।

सेना ने 'ऑपरेशन ब्लू स्टार'  नामक अभियान के तहत कार्रवाई की जिसमें भंडरावाले समेत उसके सैकड़ों समर्थक मारे गये।

स्वर्ण मंदिर सिखों का सबसे पवित्र धार्मिक स्थल माना जाता है। कई सिख स्वर्ण मंदिर में सेना के घुसने की इजाजत देने के लिए इंदिरा गांधी से नाराज थे।

31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी के दो सिख अंगरक्षकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह