संपर्क फॉर समर्थन के लिए गडकरी ने सलीम खान, सलमान, नाना पाटेकर और राणा कपूर से की मुलाकात
By भाषा | Published: June 9, 2018 12:05 AM2018-06-09T00:05:13+5:302018-06-09T00:05:13+5:30
मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर पिछले महीने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान शुरु किया गया था। दो दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसके तहत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने और उद्योगपति रतन टाटा से भेंट की थी।
मुम्बई, 8 जून: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत आज यहां बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता एवं मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान, जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर और यस बैंक के सीईओ राणा कपूर से यहां उनके घरों में भेंट की।
पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों का बखान करने वाली पुस्तिकाएं भेंट कीं। मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत सलीम खान जी और सलमान खान से मिला। मैंने मोदी सरकार की पिछले चार साल की उपलब्धियों और पहलों के बारे में उनसे चर्चा की।’’
Met Mr Rana Kapoor ji ,MD & CEO Yes Bank and his wife Smt Kapoor as part of "Sampark for Samarthan" initiative at their home . Discussed with them the developmental initiatives of PM Narendra Modi's govt in the last 4 years. pic.twitter.com/quiH1sHCYK
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 8, 2018
बहरहाल सलीम खान एवं सलमान ने इस मुलाकात को लेकर ना कोई टिप्पणी की या ना ही कोई ट्वीट किया। हालांकि दोनों ने ट्विटर पर गडकरी के पोस्ट को ‘‘लाइक’’ किया।
Met Sri Salim Khan ji & Salman Khan as part of "Sampark For Samarthan" campaign. Have discussed the achievement and initiative of Modi govt in last 4 years . pic.twitter.com/8gBSgNKZ89
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 8, 2018
कपूर और पाटेकर से मुलाकात के बाद भी गडकरी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले चार साल में मोदी सरकार की विकास की पहलों पर उनसे चर्चा की।
"संपर्क से समर्थन' अभियान के तहत श्री नाना पाटेकर जी के घर उनसे भेट कर मोदी सरकार की 4 साल की उपलब्धियो की जानकारी दी। pic.twitter.com/ehA1u67opQ
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 8, 2018
मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर पिछले महीने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान शुरु किया गया था। दो दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसके तहत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने और उद्योगपति रतन टाटा से भेंट की थी।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें