लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट गुट की अर्जी पर अब केंद्र सरकार को पार्टी बनाने पर राजस्थान हाई कोर्ट सहमत

By विनीत कुमार | Updated: July 24, 2020 11:14 IST

राजस्थान में सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों को दिए गए अयोग्यता नोटिस पर सुनवाई के दौरान राजस्थान हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी पक्षकार बनाने पर सहमति जताई है। इसके लिए अर्जी पायलट गुट की ओर से दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को पक्षकार बनाने की पायलट गुट की अर्जी स्वीकर कीकेंद्र सरकार की ओर से इस मामले में एएसजी रखेंगे केंद्र सरकार का पक्ष, फैसले में देरी संभव

राजस्थानकांग्रेस में जारी घमासान के बीच अब नया मोड़ आ गया है। सचिन पायलट गुट की एक अर्जी पर राजस्थान हाई कोर्ट केंद्र को भी एक पक्षकार बनाने के लिए सहमत हो गया है। ऐसे में संभव है कि सचिन पायलट सहित 19 विधायकों के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दिए गए नोटिस पर हाईकोर्ट का फैसला आने में अभी देरी हो सकती है।

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के वकील प्रतीक काशिवाल ने बताया कि एडिशनल सॉलिस्टर जनरल (एएसजी) केंद्र का पक्ष रखेंगे। पायलट गुट की ओर से केंद्र को पक्षकार बनाने की याचिका इस आधार पर दायर की गई थी कि संविधान संशोधन को चुनौती दी गई है और इसलिये भारत सरकार अब एक अनिवार्य पक्ष है। 

इससे पहले राजस्थान हाई कोर्ट ने पिछली सुनवाई में आज के लिए फैसला टाला था। साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा कि बागी विधायकों के खिलाफ स्पीकर द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है।

उस समय इसे सचिन पायलट के लिए राहत माना गया। वहीं, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि, गुरुवार को हाई कोर्ट की सुनवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि हाइकोर्ट इस मामले में अपना निर्णय सुना सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने साथ कहा था, ‘लोकतंत्र में असहमति के स्वर दबाये नहीं जा सकते।’

टॅग्स :सचिन पायलटअशोक गहलोतकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा